पटना से मुंबई की ट्रेन में खूबसूरत लड़की पर आया इस सुपरस्टार का दिल, आज हैं तीन बच्चे

बॉलीवुड सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहते हैं. इनकी लव लाइफ के बारे में हर कोई जानना पसंद करता है. आपने अजय देवगन, काजोल और महिमा चौधरी की फिल्म दिल क्या करें तो अच्छी ही होगी. इसमें ट्रेन में दो अजनबियों की मुलाकात होती है और पहले ही मुलाकात में प्यार हो जाता है. बाद में दोनों अलग हो जाते हैं और सालों बाद दोबारा उनकी मुलाकात होती है और एक अजीब स्थिति बन जाती है. बॉलीवुड फिल्मों में कई बार ट्रेन के इर्द-गिर्द लव स्टोरी घूमती हैं. लेकिन आज हम आपको तीन ऐसे बॉलीवुड सितारों की लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं जिनकी लव स्टोरी सच में ट्रेन से शुरू हुई. इनमें से दो अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश है और एक सालों से अपने पार्टनर से अलग रह रहे हैं.
शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे रहे हैं और उन्होंने बड़े पर्दे पर हीरो के साथ-साथ विलन का भी किरदार निभाया है. एक दौर हुआ करता था जब उन्हें बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के लिए कड़ी टक्कर माना जाता था. वह अपनी दमदार आवाज से हर किसी को खामोश कर देते थे. अगर हम उनकी लव स्टोरी के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उनकी पत्नी का नाम पूनम है. वह भी एक मशहूर अभिनेत्री है. लेकिन दोनों की मुलाकात ट्रेन में हुई और दोनों पटना से मुंबई जा रहे थे. दोनों को घर से दूर जाने का गम था. दोनों ही रो जैसे हो रहे थे और अपनी जर्नी में दोनों ने बातचीत शुरू की. दोस्ती हुई और यही दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई. दोनों की बाद में शादी हुई. हालांकि दोनों की शादी इतनी आसान नहीं थी क्योंकि पूनम की मां को उनकी और शत्रुघ्न की शादी मंजूर नहीं थी.
अलका याग्निक
अलका याग्निक मशहूर प्लेबैक सिंगर है और आपको बता दें कि उनकी भी लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है. उन्होंने नीरज कपूर के साथ शादी रचाई. उनकी प्रेम कहानी भी ट्रेन से शुरू हुई. दरअसल अलका याग्निक अपनी मां के साथ में कोलकाता से दिल्ली आ रही थी. तो सिंगर की मां की दोस्त ने अपने भतीजे को इनको लाने के लिए भेज दिया. यह भाटिया और कोई नहीं बल्कि नीरज कपूर थे. दोनों की पहली मुलाकात हुई और दोस्ती हो गई. यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और दोनों ने 2 साल तकएक दूसरे को डेट किया और बाद में शादी कर ली. लेकिन अब 27 सालों से अलका याग्निक अपने पति नीरज कपूर से अलग रह रही हैं.
पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी को कालीन भैया के नाम से जाना जाता है और उन्होंने मशहूर बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. उनकी भी लव स्टोरी ट्रेन से शुरू हुई. उन्होंने खुद अपनी पत्नी मृदुला के साथ अपनी लव स्टोरी का जिक्र किया था. पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि जब वह ट्रेन में सफर कर रहे थे तो बगल में बैठी लड़की पर वह अपना दिल हार बैठे थे. बार-बार उसको देख रहे थे और बात करने की कोशिश कर रहे थे. बाद में इसी लड़की से उनकी शादी हो गई और उनके साथ हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications














