..................... Panchayat web series actor Jitendra kumar aka sachiv ji net worth and per episode fees - Hindi Filmibeat

पंचायत सीरीज में 20 हज़ार कमाने वाले सचिव जी हैं करोड़ों के मालिक, एक एपिसोड के लिए वसूलते हैं मोटी रकम

Panchayat Jitendra Kumar

दर्शकों के बीच में इन दिनों वेब सीरीज का क्रेज बढ़ता ही चला जा रहा है। आज हम आपको मशहूर एक्टर जितेंद्र कुमार के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने टीवीएफ पिक्चर्स में जीतू, कोटा फैक्ट्री में जीतू भैया और अमेजॉन प्राइम की कॉमेडी सीरीज पंचायत के अलावा फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में बेहतरीन भूमिका निभाई है।

जितेंद्र कुमार ने अभी तक दो फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार अपने नाम की है और इसी के अलावा उन्होंने कई और पुरस्कार भी जीते हैं। जितेंद्र कुमार के अभिनय का हर कोई दीवाना हो चुका है। पंचायत वेब सीरीज के चलते उनके करियर को एक नई ऊंचाई हासिल हुई और इस सीरीज में उन्हें सचिव जी की भूमिका निभाते हुए देखा गया।

पंचायत वेब सीरीज के दूसरे सीजन को रिलीज किया जा चुका है और दर्शकों का इसको भरपूर प्यार भी मिला है। अब इस वेब सीरीज का तीसरा सीजन जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाला है। इस सीरीज में जितेंद्र कुमार को एक सरकारी नौकरी करने वाले लड़के के तौर पर दिखाया गया है और हर कोई उन्हें सचिव जी कहकर बुलाता है।

पंचायत वेब सीरीज में उनकी सैलरी भले ही 20000 रुपए प्रति महीना दिखाई गई है। लेकिन आपको बता दे कि वह इस सीरीज से अच्छी खासी मोटी रकम कमा रहे हैं। खबरों के अनुसार उन्होंने हर एक एपिसोड के लिए तकरीबन 50000 रुपए की फीस ली है। अगर इस हिसाब से जोड़ा जाए तो इस सीरीज के 16 एपिसोड थे और जितेंद्र कुमार ने कुल 8 लाख रुपए कमाए होंगे।

हालांकि आपको बता दें कि पंचायत वेब सीरीज के तीसरे सीजन में जितेंद्र कुमार की फीस क्या है इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है। हालांकि एक्टर तकरीबन 7 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक है। आज के वक्त में वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। अक्सर सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी एक्टिव देखा जाता है और अभी तक उन्होंने कई सारी वेब सीरीज से लेकर फिल्मों में भी काम किया है।

Read more about: panchayat jitendra kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X