करीना कपूर की शादी में पकाया खाना, मॉल में की जॉब, आज 'पंचायत' के 'दामाद जी' मचा रहे इंडस्ट्री में भौकाल!

Asif Khan Struggle Story

Asif Khan Struggle Story: पंचायत वेब सीरीज अभी के समय पर काफी चर्चा में रहती है और इसका हर एक डायलॉग काफी वायरल हो चुका है। गजब बेज्जती है...ये डायलॉग भी आपको याद ही होगा। दरअसल इस डायलॉग को फुलेरा गांव के दामाद यानी कि आसिफ खान द्वारा बोला गया था।

बता दें कि आसिफ खान ने कुछ वक्त पहले ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ में शादी की थी। हालांकि आज हम आपको उनकी स्ट्रगल स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं। पंचायत वेब सीरीज में दामाद जी का रोल निभाकर वह काफी फेमस हुए हैं। लेकिन इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्होंने खूब पापड़ बेले हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक वक्त था जब आसिफ खान ने हेल्पर के तौर पर भी काम किया था। एक बार हिंदुस्तान टाइम्स के साथ में बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी स्ट्रगल के बारे में बताया। उन्होंने बताया था कि उनके पिता गुजर गए थे और सपोर्ट करने वाला घर में कोई नहीं था। इसी के चलते उनका छोटे-मोटे काम करने पड़ते थे।

आसिफ खान ने इस पर आगे बात करते हुए बताया था कि "मुंबई जैसे बड़े शहर में जिंदा रहने के लिए मैंने होटल में वेटर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। कुछ महीनो के बाद ही मुझे किचन डिपार्टमेंट में शिफ्ट कर दिया गया। वहां पर एक पार्टी भी हुई। दरअसल, यह पार्टी सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी की रिसेप्शन की थी।"

अभिनेता ने आगे बात करते हुए बताया कि "वहां के मेन्यू पर मैंने ही काम किया था। लेकिन फिर बाद में मैंने यह काम छोड़ दिया और मॉल में जॉब की। फिर साथ के साथ ऑडिशन भी देने लगा। फिर मैंने अपनी मां को मनाया और कहा कि मैं एक्टर बनना चाहता हूं। मां ने भी मेरा पूरा सपोर्ट किया।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आसिफ खान ने जब के साथ-साथ थिएटर भी ज्वाइन कर लिया था। शुरू में तो उन्होंने कास्टिंग असिस्टेंट के तौर पर काम किया। बाद में टॉयलेट: एक प्रेम कथा, पगलेट और परी जैसी फिल्मों में काम किया। वेब शो पंचायत के अलावा पाताल लोक और मिर्जापुर जैसी सीरीज में भी उनको देखा गया।

More from Filmibeat

Read more about: panchayat asif khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X