पंचायत 3 की इस एक्ट्रेस को पैसों के लिए करने पड़े थे गंदे रोल, बोलीं- भगवान वो फिल्में कभी रिलीज ना हों...

बॉलीवुड में कई ऐसी हिरोइने हैं जो अपने करियर को बनाने के लिए किसी भी रोल को करने को तैयार हो जाती थीं, क्योंकि लीड रोल मिलना इतना भी आसान नहीं था। इसलिए छोटा बड़ा जो भी किरदार मिलता था अभिनेत्रियां करती थीं,वहीं हाल ही में पंचायत की इस एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि शुरुआती दौर में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। कई बार तो ऐसे भी किरदार निभाने पड़े थे कि जिसके बाद लोग उन्हें विद्रोही स्टार और बोल्ड एक्ट्रेस बुलाने लगे थे। उस समय उन्होंने काफी कुछ झेला।
रहना हो गया था मुश्किल
हम बात कर रहे हैं पंचायत की मुखिया मंजू देवी उर्फ नीना गुप्ता की। नीना गुप्ता ने साल 1982 में अपना करियर फिल्म इंडस्ट्री में शुरू किया था, लेकिन शुरुआत करना इतना भी आसान नहीं था। नीना ने कहा कि मैं दिल्ली की थी, लेकिन यहां मुंबई में रहना मेरे लिए जरा भी आसान नहीं था। स्ट्रगल झेलने पर मैं हर तीन महीने में अपना बैग पैक लेती थी और सोचती थी कि अपने घर चली जाऊंगी और पीएचडी करूंगी।
पैसों के लिए करने पड़े थे ये रोल
नीना आगे कहती हैं कि कई बार घर जाने का सोचा फिर एक उम्मीद मिली फिर काम शुरू किया, लेकिन इतने महंगे शहर में रहने के लिए अच्छे पैसों की भी जरूरत पड़ती है। एक बार मुझे पैसों की बेहद जरूरत थी, लेकिन उन्हें इन पैसों के लिए गंदे-गंदे रोल्स करने पड़े थे। वह आगे कहती हैं कि मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वह फिल्में कभी रिलीज ना हों। नीना आगे कहती हैं कि आज मैं इस मुकाम पर हूं कि किसी को भी ना कर सकती हूं, लेकिन पहले ऐसा नहीं था।
मिल गया था बोल्ड एक्ट्रेस का टैग
नीना गुप्ता कहती हैं कि उन्हें बोल्ड एक्ट्रेस का टैग मिल चुका था। मीडिया में उनकी छवी बोल्ड एक्ट्रेस की बना दी गई थी। जबकि उन्होंने अन्य फिल्में भी की थीं, मैं एक सिंगर मदर थी उसके बाद भी मेरी इस तरह की छवि बनाई गई। एक पुराने इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने यह भी कहा था कि जब उनका निधन हो जाएगा तब भी यही कहा जाएगा कि 'बोल्ड एक्ट्रेस नीना गुप्ता नहीं रहीं' तब भी मुझे नहीं छोड़ा जाएगा। नीना गुप्ता आगे कहती हैं कि अब मुझे इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications