..................... Pamela Chopra Death: When Pamela Chopra revealed about Yash Chopra's affair with this actress. Pamela Chopra Death: जब पामेला चोपड़ा ने किया यश चोपड़ा के अफेयर का खुलासा, शादी तक पहुंच गई थी बात!। - Hindi Filmibeat

Pamela Chopra Death: जब पामेला चोपड़ा ने किया यश चोपड़ा के अफेयर का खुलासा, शादी तक पहुंच गई थी बात!

yash pamela

When Pamela Chopra raised doubt on Yash Chopra: बॉलीवुड के दिवंगत निर्देशक यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का आज निधन हो गया। वो 74 वर्ष की थीं। उनके अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। पामेला चोपड़ा की पहचान सिर्फ यश चोपड़ा की पत्नी के रूप में नहीं थीं। वो एक गायिका भी थीं।

पामेला चोपड़ा निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा और अभिनेता उदय चोपड़ा की मां और अभिनेत्री रानी मुखर्जी की सास हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई डॉक्यू-सीरीज 'द रोमांटिक्स' में भी पामेला चोपड़ा नजर आई थीं। यश चोपड़ा एक ऐसे निर्देशक हैं जिन्हें आज भी डायरेक्टर अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में रोमांटिक फिल्मों का नया दौर शुरू किया था।

लेकिन, एक ऐसा भी समय आया था जब खुद यश चोपड़ा के बारे में उनकी पत्नी ने ही बड़ा खुलासा किया था। दरअसल, 60-70 के दशक की मुमताज पॉपुलर अभिनेत्री थीं। उनकी और यश चोपड़ा के बीच अच्छी दोस्ती थी लेकिन, इस दोस्ती पर उनकी पत्नी पामेला चोपड़ा को शक था।

दरअसल, उस दौरान लगातार ऐसी खबरें मीडिया में आ रही थी कि यश चोपड़ा और मुमताज एक दूसरे से प्यार करते थे और दोनों अपने रिश्ते का शादी तक लेकर जाना चाहते थे। तब पामेला ने यश चोपड़ा के दोस्त रोमेश से पूछ था कि 'यश और मुमताज के बीच क्या चल रहा है?' उन्होंने कहा कि दोनों अच्छे दोस्त थे, इससे ज्यादा कुछ नहीं।

हालांकि, पामेला इस जवाब से नहीं मानीं। उन्होंने कहा था कि ये सच नहीं है! यह बात 1969 की है जब पामेला से यश चोपड़ा की शादी नहीं हुई थी। कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 'आदमी और इंसान' फिल्म में दोनों ने साथ काम किया था और तभी दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी।

कहा जाता है कि 1969 में यश चोपड़ा के भाई बीआर चोपड़ा तो मुमताज का हाथ मांगने के लिए उनके घर भी चले गए थे लेकिन मुमताज के पिता ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया था। इसके बाद 1970 में यश चोपड़ा ने पामेला चोपड़ा से शादी कर ली थी। वहीं, 1974 में मुमताज ने भी शादी कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X