6 साल की उम्र में हुआ शारीरिक शोषण, फिर हुआ गैंगरेप, 6 शादियां भी बर्बाद, प्लेबॉय ने संभाला...

Pamela Anderson Personal Life: आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं, जो बचपन में ही शारीरिक शोषण का शिकार हो गई थी। इतना ही नहीं यह हसीन अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रही। दरअसल हम बात कर रहे हैं पामेला एंडरसन की। जिनका जन्म 1957 में कनाडा में हुआ।
पामेला एंडरसन अपनी खूबसूरती के अलावा अपने काम के लिए भी काफी फेमस हुई। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की एक्ट्रेस जब बहुत छोटी थी तब उनके साथ कई बार यौन शोषण हुआ। इसका खुलासा खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में किया। CNN के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वह पहली बार जब यौन शोषण का शिकार हुई तो वह सिर्फ 6 साल की थी।
पामेला एंडरसन ने इस बात का खुलासा किया कि उनके बेबीसिटर ने उनका शोषण किया। लेकिन जब वह 12 साल की हुई तो एक सहेली के बॉयफ्रेंड ने उनका रेप कर दिया और 14 साल की उम्र में उनका गैंगरेप भी हुआ। इसके बाद में उन्होंने सुसाइड करने के बारे में भी सोचा था।
पामेला एंडरसन ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और फिर कई सारे टीवी शो और फिल्मों में भी काम किया। जब वह सिर्फ 22 साल की थी तो प्लेबॉय मैग्जीन की कवर गर्ल बन गई थी। उन्हें मैगजीन के कवर पेज पर कई बार देखा जा चुका है। फरवरी 2016 के अंक के लिए पामेला ने न्यूड पोज भी दिया और इसके लिए वह काफी विवादों में रही।
अगर हम पामेला एंडरसन की लव लाइफ की बात करें तो आपको बता दें कि उनकी पहली शादी 1995 में ड्रमर टॉमी से हुई। चार दिन की मुलाकात में दोनों ने शादी कर ली और 3 साल में रिश्ता टूट गया। फिर 2006 में एक्ट्रेस ने सिंगर किड रॉक के साथ में शादी की और 4 महीने में तलाक हो गया। दूसरी शादी उन्होंने 2007 में रिक सोलोमन के साथ में की और यह रिश्ता भी ज्यादा वक्त तक नहीं पाया।
पामेला एंडरसन जब 52 साल की हुई तो उन्होंने 74 साल के जॉन पीटर्स के साथ में शादी कर ली। लेकिन यह शादी भी 12 दिन में टूट गई और फिर 2020 में उन्होंने अपने बॉडीगार्ड को जीवनसाथी के तौर पर चुनाव। लेकिन यह शादी में 2 साल में टूट गई।
हालांकि पामेला एंडरसन की पहली शादी काफी विवादों में रही। दरअसल पामेला और टॉमी ने अपने हनीमून के दौरान सेक्स टेप बनाया और इसे किसी ने चोरी कर लिया था।यह टेप लीक हो गया था और इसी के चलते एक्ट्रेस को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। पामेला की जिंदगी पर डॉक्यूमेंट्री भी बन चुकी है। जिसका नाम पामेला: ए लव स्टोरी है। उन्हें भारतीय रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications

















