सफेद ब्रालेट टॉप में पलक तिवारी ने मचाया गदर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये ग्लैमरस तस्वीरें
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी एक बार फिर से इंटरनेट पर अपनी जबरदस्त तस्वीरों की वजह से छाई हुई हैं। पलक तिवारी की इन तस्वीरें ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। पलक तिवारी सफेद आउटफिट में अपना ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है। ब्रालेट टॉप में पलक तिवारी अपना हॅाट फिगर दिखाते हुए नजर आ रही हैं।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वह एक से बढ़कर एक पोज नजर आ रही हैं। वह परफेक्ट मेकअप और नेचुरल हेयरस्टाइल के साथ सफेद आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। पलक तिवारी इन तस्वीरों में बेहद स्टालिश लग रही हैं।

करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू
वर्क फ्रंट की बात करें तो, पलक तिवारी जल्द ही विवेक ओबेरॉय, ताहिर शब्बीर और अरबाज खान के साथ 'रोजी - द केसर चैप्टर' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखेंगी। पलक महज 21 साल की उम्र में काफी पॉपुलर हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं।

हमेशा दिखता है अलग अंदाज
पलक तिवारी अक्सर अपने स्टाइलिश अंदाज और फैशन गेम के कारण इंटरनेट पर छाई हुई रहती हैं।पलक तिवारी हमेशा अलग अंदाज में नजर आती हैं। कभी ऑटो रिक्शा पर तो कभी दोस्तों के साथ पार्टी करते भी उन्हें स्पॉट किया जाता है।

फैंस भी हुए हैरान
पलक तिवारी ने इस बार फोटोशूट में अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। खुले बालों के साथ उनका ये हॉट अंदाज देख फैंस भी हैरान हैं।

यूजर्स को पसंद आई तस्वीरें
कई लोगों को पलक तिवारी का यह बोहो लुक पसंद आया है। कई यूजर्स तो उन्हें इस फोटशूट की और भी तस्वीरें शेयर करने के लिए कह रहे हैं। कई यूजर्स उनकी खूबसूरती को नैचुरल ब्यूटी बता रहे हैं। वैसे पलक तिवारी बॉलीवुड में एंट्री के लिए बिल्कुल तैयार हैं और इसके लिए उन्होंने कमर कस ली है।

म्यूजिक वीडियो से छा गईं
यही वजह है कि उन्होंने टीवी पर भी काम नहीं किया। अपनी मां श्वेता तिवारी की तरह पलक तिवारी ने टीवी की राह नहीं पकड़ कर रखी है, उन्होंने हाल ही में हार्डी संधू के साथ म्यूजिक एल्बम किया, जिससे उन्हें काफी लोकप्रियता मिली है।

श्वेता तिवारी की बेटी हैं पलक
इस गाने के बाद पलक तिवारी अचानक सुर्खियों में आ गईं। आपको बता दें कि पलक टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी हैं। दो दशक से छोटे पर्दे पर जहां उन्होंने हिट शो और रियलिटी शो में काम किया वहीं उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में भी काफी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











