इस पाकिस्तानी सिंगर को पति से मिला धोखा, रोज़ाना देता था जहर, हुई मौत तो 5 महीने बाद हुआ अंतिम संस्कार

Nazia Hassan Death Mystery: कई फ़िल्मी सितारे ऐसे होते हैं जो कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ में तो काफी सफलता प्राप्त कर लेते हैं। हालांकि आपको बता दें कि उनकी निजी जिंदगी में उतनी ही उथल-पुथल मची रहती है। दरअसल आज हम बात करने वाले हैं पाकिस्तान की मशहूर सिंगर नाजिया हसन की। नाजिया हसन ने सिर्फ 15 साल की उम्र में पहले गाने से भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक रिकॉर्ड बना डाला था। आज भी यह कायम है।
नाजिया हसन का जन्म पाकिस्तान में हुआ। बचपन से ही उनकी आवाज बहुत ही सुरीली थी। यूके में एक पार्टी हुई और वहां पर जीनत अमान ने उनके आवाज सुन ली और फिरोज खान को भी सुनाई। फिरोज खान ने भी तुरंत उनको अपनी नई फिल्म 'कुर्बानी' का गाना ऑफर कर डाला था। स्कूल से हाफ डे लेकर स्कूल ड्रेस में ही नाजिया हसन ने गाने को रिकॉर्ड किया। दरअसल हम बात कर रहे हैं 'आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए' गाने की।
इस गाने को रिकॉर्ड करने के बाद में नाजिया हसन अपनी पढ़ाई में काफी व्यस्त हो गई थी। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो रातों-रात वह काफी पॉप्युलर हो गई। एक दिन राजकुमार ने उनके घर पर कॉल किया और कहा कि आप भारत आ सकती हो। आपको अवार्ड देना है। इसके बाद साल 1981 में नाजिया हसन को इस गाने के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया। जो कि राज कपूर ने खुद अपने हाथों से दिया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नाजिया हसन ने 15 साल की उम्र में अवार्ड हासिल किया और एक रिकॉर्ड बनाया जो कि आज तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है। नाजिया हसन बेहद ही खूबसूरत थी और बॉलीवुड का हा नामी फिल्ममेकर इनको हीरोइन बनना चाहता था। हालांकि उन्होंने सारे फिल्म के ऑफर ठुकरा दिए थे और कई सारे लोगों ने तो इन्हें ब्लैंक चेक तक दे डाले थे।
लेकिन फिर नाजिया हसन ने कैमरा एल्बम लॉन्च की और कभी भी गाना ना गाने का फैसला ले लिया था और गुमसुम रहने लग गई थी। इसके बाद 30 मार्च 1995 में नाजिया हसन की शादी कराची के बिजनेसमैन मिर्जा इश्तियाक बैग के साथ में हुई। साल 1997 में नाजिया हसन ने बच्चे को जन्म दिया और यही से उनकी जिंदगी में परिवर्तन आना शुरू हो गया था।
दरअसल हुआ कुछ ऐसा की नाजिया हसन के पति पहले से ही दो बार शादीशुदा थे। यह बात नाजिया के परिवार से छुपाई गई थी। सिंगर के पति का अफेयर भी चल रहा था और वह उनके साथ मारपीट भी करता था। जब नाजिया को कैंसर हुआ तो पति ने इलाज करवाने से इनकार कर दिया और वह घर पर वापस लौट कर आ गई। इसके बाद नाजिया का लंदन में इलाज चल।
लेकिन हैरानी की बात तो तब हुई जब इलाज के दौरान नाजिया ने अपने वकील के सामने स्टेटमेंट देते हुए यह कह दिया था कि उनके पति उन्हें काफी दिनों से जहर दे रहा था, जिससे कि उनके कई सारे अंग खराब हो गए। इस स्टेटमेंट को देने के सिर्फ 8 दिन के बाद ही नाजिया की मौत हो गई। 13 अगस्त 2000 को मौत हुई और बाद में लंदन पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल केस के लिए स्पेशल टीम बनाकर इसकी छानबीन करना शुरू किया। 5 महीना तक सिंगर का शव मुर्दा घर में रहा। जनवरी 2001 में नजरिया का अंतिम संस्कार लंदन में किया गया और मौत को पुलिस ने नेचुरल कहा।


Click it and Unblock the Notifications