1 गलत फैसले से हुईं बर्बाद ये हसीना, मिली रुह कंपा देने वाली दर्दनाक मौत

Pakistani Singer Nazia Hassan

साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म कुर्बानी अपनी शानदार कहानी और स्टार कास्ट से ज्यादा तो अपने गानों के लिए मशहूर हो गई थी. इस फिल्म में एक गाना था 'आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए' यह गाना काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गया था और लाखों लोगों को भी काफी पसंद भी आया था. दरअसल आपको बता दें कि इस गाने को पाकिस्तानी सिंगर नाजिया हसन ने 15 साल की उम्र में गाया.

पहले ही गाने से हुई पॉपुलर

इतना ही नहीं आपको बता दें कि नाजिया हसन का यह पहला गाना था और वह काफी ज्यादा मशहूर हो गई थी. इस गाने के चलते भारत और पाकिस्तान दोनों में ही वह छा गई थी. लेकिन खबरों के अनुसार नाजिया हसन से फिरोज खान की मुलाकात यूके में एक पार्टी में हुई. यहां पर बॉलीवुड के स्टार ने नाजिया को गुनगुनाते सुन लिया और उन्हें कुर्बानी फिल्म में गाने के लिए ऑफर कर दिया था.

भारत और पाकिस्तान में दबाकर बिकी एल्बम

बता दे कि नाजिया हसन ने साल 1981 में गाने के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम किया. इतना ही नहीं सिंगर यह अवार्ड जीतने वाली सबसे यंग और पहले पाकिस्तानी गायिका मानी जाती हैं. कुर्बानी फिल्म का गाना गाकर नाजिया हसन काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई थी. जिसका फायदा उनको अपनी अगली एल्बम में मिला. उन्होंने डिस्को दीवाने अगली एल्बम को गाया. इस एल्बम ने भारत और पाकिस्तान में बिक्री के सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले थे.

एक फैसले ने बर्बाद की सिंगर की जिंदगी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नाजिया हसन का करियर तो काफी ज्यादा अच्छा रहा लेकिन उनकी निजी जिंदगी में उथल-पुथल मची रही. उनकी जिंदगी में तब तबाही मची जब उन्होंने साल 1995 में घर वालों की प्रजामंडल के साथ में पाकिस्तानी बिजनेसमैन इश्तियाक बेग से शादी करने का फैसला ले लिया था. बता दे कि उन्होंने इस फैसले पर पूरी जिंदगी भर अफसोस जताया.

35 साल की उम्र में हुई दर्दनाक मौत

दरअसल आपको बता दें कि नाजिया हसन और उनके पति के आपस में बिल्कुल भी बनी नहीं. उनकी निजी जिंदगी के तनाव ने उनके शरीर को पूरी तरीके से बिगाड़ दिया. जिसके चलते उन्हें कम उम्र में कैंसर हो गया और खबरों के अनुसार सिंगर ने कोर्ट के समक्ष अपने पहले पति पर घरेलू हिंसा और जहर देने के गंभीर आरोप तक लगा दिए थे. नाजिया ने मौत से कुछ दिन पहले अपने पति को तलाक दिया और शानदार गायिका 35 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह गई.

Read more about: pakistan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X