Newsmakers 2022: पाकिस्तानी लड़की के डांस से लेकर फाल्गुनी पाठक तक, सोशल मीडिया सेंसेशन बने ये मुद्दे

Pakistani Viral Girl

साल 2022 खत्म होने में कुछ दिन ही बस रह गये हैं। पिछले कुछ सालों की तरह 2022 में भी पूरे साल सोशल मीडिया पर कई ट्रेंड छाए हुए थे। कई वीडियोज वायरल हुए तो लोगों ने उन वीडियोज पर अपनी वीडियो बनाकर यूजर्स का खूब मनोरंजन किया। इन वायरल वीडियो ने रातोंरात एक आम इंसान को स्टार बना दिया। वहीं कई सेलिब्रिटीज के विवादित बयान भी सोशल मीडिया सेंसेशन बन गये। हर साल की तरह इस साल भी सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की एक लड़की का वीडियो काफी पसंद किया गया और वह रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गयी। इसके साथ नेहा कक्कड़ पर अपने गाने को बर्बाद करने का आरोप लगाकर फाल्गुनी पाठक भी सोशल मीडिया सेंसेशन बनी।

आइए Year End recap में जानते हैं उन वायरल मुद्दों के बारे में जो बनीं सोशल मीडिया सेंसेशन :

कच्चा बादाम :

कच्चा बादाम :

इस साल की शुरुआत पश्चिम बंगाल के बर्दवान और बीरभूम जिले में मूंगफली बेचने वाले भुवन बाद्यकर के अनोखे गाने 'कच्चा बादाम' से हुआ। किसी ने भुवन बाद्यकर के इस गाने को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। फिर क्या था, देखते ही देखते यह गाना वायरल हो गया और इस गाने के साथ भुवन बाद्यकर भी स्टार बन गये। इस गाने पर देशभर के कंटेट क्रिएटर्स ने वीडियो बनायी। इस गाने पर ही वीडियो बनाकर अंजली अरोड़ा भी रातोंरात फेमस हो गयी।

गुमी गुमी डांस :

गुमी गुमी डांस :

इस साल अगस्त में दिल्ली मेट्रो में 'गुमी गुमी' गाने पर वीडियो बनाकर एक छोटी बच्ची समायरा गुरुंग फेमस हुई। खेलने-कूदने की उम्र में कंटेंट क्रिएटर बनकर समायरा ने इस वीडियो में इतना अच्छा डांस किया कि सभी उसकी तारीफ करने लगे। समायरा के इस वायरल वीडियो पर कई और कंटेंट क्रिएटर्स ने भी वीडियो बनाया। समायरा ने लेबनान की सिंगर मायरियम फेयर्स के गाने 'गुमी गुमी' पर डांस किया। इस गाने को अब तक 3.6 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं।

माणिके मागे हिथे :

माणिके मागे हिथे :

श्रीलंकाई सिंगर योहानी के सिंहला भाषा में गाया गाना 'माणिके मागे हिथे' कितना वायरल हुआ था, इसका अंदाजा इस गाने पर बनी वीडियो की संख्या से ही लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया का ऐसा कोई भी इंफ्लूएंसर या कंटेंट क्रिएटर नहीं था, जिसने इस गाने पर वीडियो ना बनाया हो। सिंहला भाषा में होने की वजह से भारतीय कंटेंट क्रिएटर इसके बोल तो नहीं समझ पाए लेकिन भाषाई दीवार को तोड़ते हुए इस गाने को काफी पसंद किया गया। यह गाना इतना फेमस हुआ कि इसके हिंदी वर्जन को अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'थैंक गॉड' में रखा गया। इस गाने को नोरा फतेही पर फिल्माया गया था। इसके हिंदी वर्जन को भी योहानी ने ही गाया था।

फाल्गुनी पाठक-नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया वॉर :

फाल्गुनी पाठक-नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया वॉर :

नेहा कक्कड़ ने जब फाल्गुनी पाठक के आईकॉनिक गाने 'पायल है छनकाई' का रिमेक बनाया तो इसे कुछ लोगों ने पसंद किया और कुछ ने इसे नापसंद किया। फाल्गुनी पाठक को भी इस गाने का रिमेक वर्जन पसंद नहीं आया। लेकिन फाल्गुनी पाठक और नेहा कक्कड़ के बीच सोशल मीडिया वॉर उस समय छिड़ गया जब कुछ लोगों ने इस गाने को बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए नेहा कक्कड़ पर कानूनी कार्रवाई करने की सलाह फाल्गुनी पाठक को दे डाली। फाल्गुनी पाठक से जब इस बारे में पूछा गया तो मीडिया में दिये अपने बयान में उन्होंने कहा, "काश मैं कर पाती, लेकिन मेरे पास इसके अधिकार नहीं हैं।" इसके बाद फाल्गुनी पाठक ने सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर लोगों के रिएक्शन के कई स्क्रीन शॉट शेयर किया था। हालांकि बाद में इंडियन आइडल के नवरात्रि स्पेशल एक एपिसोड में फाल्गुनी पाठक बतौर गेस्ट पहुंची तो उनके और नेहा के बीच की दूरियां मिटती नजर आयी।

पाकिस्तानी लड़की का वायरल वीडियो :

पाकिस्तानी लड़की का वायरल वीडियो :

अपनी दोस्त की शादी में पाकिस्तानी लड़की आयशा का लता मंगेशकर के गाने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर डांस वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आयशा का पहना हुआ हरे रंग का ढीला-ढाला कुर्ता और पैंट भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने और डांस स्टेप्स को कॉपी कर ना जाने कितने वीडियो बनाए जा चुके हैं। बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भी कुछ दिनों पहले इन मूव्स को कॉपी कर इस गाने पर एक वीडियो बनाया था। पाकिस्तानी गर्ल आयशा के इस वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खूब शेयर भी किया जा रहा है।

रणवीर के न्यूड फोटो शूट पर विद्या का बोल्ड बयान :

रणवीर के न्यूड फोटो शूट पर विद्या का बोल्ड बयान :

इस साल सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह ही हर तरफ छाये रहे। उन्होंने इस साल का सबसे बोल्ड, न्यूड फोटो शूट पेपर मैगजिन के लिए करवाया था। इस फोटोशूट को लेकर जब बवाल मचा और रणवीर पर महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने तक का आरोप लगाया गया तो इस मुद्दे पर विद्या बालन का बोल्ड बयान काफी तेजी से वायरल हुआ। विद्या से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "इसमें क्या समस्या है? यह पहली बार है, जब किसी आदमी ने ऐसा कुछ किया है। हमें भी आंखें सेंकने दीजिए।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X