सानिया मिर्ज़ा या सना जावेद, आखिर शोएब मलिक की कौनसी बीवी है सबसे ज़्यादा अमीर, जानें दोनों की कुल नेटवर्थ

भारत के पूर्व दिग्गज टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने साल 2010 में शादी की थी। लेकिन अब कुछ वक्त पहले दोनों अलग हो गए और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने सना जावेद के साथ में निकाह किया। बहुत कम लोग जानते हैं कि यह शोएब मलिक की यह तीसरी शादी है। लेकिन क्या आपको पता है कि सानिया मिर्जा और सना जावेद में से कौन सबसे ज्यादा अमीर है?
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शोएब मलिक की तीसरी पत्नी सना जावेद एक मॉडल है और पाकिस्तान की जानी-मानी अभिनेत्री भी है। अभिनेत्री की टोटल नेट वर्थ 50 से 70 करोड़ के बीच में बताई जाती है। सोशल मीडिया पर भी सना जावेद को काफी एक्टिव देखा जाता है और उनके इंस्टाग्राम पर 8.7 मिलियन फॉलोअर्स भी है।
अगर वही हम सानिया मिर्जा की बात करें तो वह भारत की लोकप्रिय टेनिस प्लेयर रह चुकी है और कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने खेल से संन्यास लिया था। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि सानिया मिर्जा की नेटवर्थ सना जावेद से कहीं ज्यादा है। दरअसल सानिया मिर्जा कल 200 करोड़ के आसपास की मालकिन है। तो वही सना जावेद की नेटवर्थ तो उनसे आधी भी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications