एक KHAN ने किया धमाका.. लेकिन दूसरों के लिए रास्ता नहीं आसान!
फवाद खान जब से बॉलीवुड मे आए हैं अपनी पहली फिल्म से ही हमारे देश में हर किसी के नजर में आ गए। उन्होंने महज अभी 2 फिल्में की हैं लेकिन कइयों के फेवरिट बन चुके हैं। अब तो फैन्स उनकी अगली आने वाली फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं।
ये तो सभी जानते हैं की पाकिस्तान से हैं और भले पाकिस्तान और भारत के रिश्ते कितने भी कड़वे रहें लेकिन फिल्म दोनों देश के बीच ऐसा जरिया है जिसमें राजनीति, इतिहास या दोनों देश के कड़वे रिश्ते भी कोई असर नहीं दिखा पाती।ये कोई नई बात नहीं है।
[आज अजय देवगन भी ठहाके मारेंगे..]
पहले भी सलमा आगा, जेबा बख्तियार सहित कई और पाकिस्तानी स्टार्स बॉलीवुड में लक ट्राई कर चुके हैं। अदनान सामी भी उनमें से एक हैं लेकिन अब उन्हें भारत की नागरिकता भी मिल चुकी है। फवाद खान के अलावा माहिरा खान भी शाहरूख खान की अगली फिल्म रईस में उनके ऑपोजिट दिखेंगी।
माहिरा खान वीजे और पाकिस्तानी सीरियल में भी दिख चुकी हैं। आगे की स्लाइड्स पर देखिए उन पाकिस्तानी कलाकारों की लिस्ट जो बॉलीवुड में खुद को स्थापित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











