शक्ल से लेकर आवाज तक में ऐश्वर्या राय की डिट्टो कॉपी है पाकिस्तान की ये बिज़नेसवुमन, तस्वीरें देख लोग हैरान

Pakistani Business woman Kanwal Cheema: पाकिस्तान की मशहूर बिजनेसवुमन कंवल चीमा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है और आपको बता दें कि उनकी शक्ल से लेकर आवाज हूबहू बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन से मिलती है। वैसे तो उन्होंने ज्यादातर समय अपना अमेरिका और रियाद में ही बिताया है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को देख हर कोई हैरान हो रहा है।
कंवल चीमा डिजिटल प्लेटफॉर्म माय इंपैक्ट मीटर (MIM) की फाउंडर और सीईओ भी है। इसी के अलावा वह पाकिस्तान एंटरप्रेन्योर आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष भी बताई जाती है। उनका जन्म पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुआ और उन्होंने अपने जीवन का शुरुआती वक्त इस्लामाबाद में ही बिताया है।
हालांकि आपको बता दें कि कंवल चीमा अपने माता-पिता के साथ बाद में सऊदी अरब की राजधानी है रियाद शहर में जाकर शिफ्ट हो गई थी। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पाकिस्तान में की और क्लास दो से आठवीं तक रियाद में मौजूद अमेरिका और ब्रिटिश स्कूल में पड़ी। फिर उन्होंने वापस पाकिस्तान में आकर अपनी पढ़ाई पूरी की।
इसी के अलावा एक बार एक पाकिस्तानी रिपोर्टर ने कंवल चीमा से सवाल कर दिया था कि लोग उनकी तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से करते हैं। आपकी आवाज से लेकर शक्ल दोनों ही उनसे काफी मेल खाती है। इसके जवाब में उन्होंने साफ इनकार कर दिया था।
कंवल चीमा ने कहा कि 'मैं इस सवाल का जवाब नहीं देना चाहती।" इस बात को उन्होंने हंसी मजाक में ही टाल दिया और कहा कि "लोग कई बार उनकी तुलना बॉलीवुड के सुपरस्टार से किया करते हैं। लेकिन यह बात उनको बिल्कुल अच्छी नहीं लगती। उन्होंने कहा कि आपने मेरी स्पीच नहीं सुनी, लेकिन अगर सुनी है तो आप मेरी अपीरियंस पर सवाल क्यों कर रहे हैं। उसके बारे में बात करो।"
कंवल चीमा ने एक बार खुद बताया था कि उन्होंने अपने करियर में जो भी कुछ हासिल किया है उसमें उनके पति और ससुराल वालों का काफी सपोर्ट है। उन्होंने यह भी कहा था कि "जब किसी भी मर्द की तरक्की की बात होती है तो उसमें औरत का हाथ बताया जाता है। लेकिन हर बार उससे उसके बारे में सवाल नहीं होता। लेकिन जब भी किसी औरत की तरक्की की बात होती है तो बार-बार उससे सवाल किया जाता है।"


Click it and Unblock the Notifications