#Pics-बॉलीवुड को नहीं चाहिए अब ऐसे खूबसूरत चहेरे...

By Shweta

पिछले कुुछ दिनों से बॉलीवुड दो धड़ो में बंट गई है। एक जो पाकिस्तान कलाकारों का सर्मथन कर रहा है कि उन्हें बैन नहीं करना चाहिए और एक जो कह रहा है कि फिलहाल पाकिस्तान कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे।

अजय देवगन के प्रवक्ता ने भी आज साफ किया है कि उनकी फिल्म में भी कोई पाकिस्तानी एक्ट्रेस नहीं है। आपको बता दें कि शिवाय के लिए पाकिस्तानी एक्ट्रेस मॉडल सब़ा कमर को अप्रोच किया गया था।और भी कई ऐसी पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस हैं जो बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं और नाम कमा चुकी हैं और कुछ तो बिना फिल्मों में आए ही नाम कमा चुकी हैं।

Pakistani Actresses

माहिरा खान शाहरूख खान की फिल्म रईस में दिखने वाली हैं। फिल्म जनवरी 2017 में रिलीज होगी।माहिरा खान भी बॉलीवुड में आने से पहले ही काफी नाम कमा चुकी हैं।

मावरा होकेन सनम तेरी कसम में दिखी थीं। ना फिल्म ज्यादा चली, ना मावरा किसी को याद हैं भले जब मावरा आई थीं तब लोगों ने उनकी खूबसूरती की खूब तारीफ की थी।

सजल शेख भी बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार थीं लेकिन अब वो कैसे और कितने समय बाद बॉलीवुड में आएंगी ये देखने वाली बात होगी

हुमैमा मलिक भी कुछ फिल्मों में आ चुकी हैं उन्हें भी काफी खूबसूरत एक्ट्रेस माना गया।

हिना फिल्म में आई जेबा भले दूसरे फिल्म में नहीं आई लेकिन लोगों ने उन्हें तब उन्हें खूब प्यार दिया था।

दिल के अरमां आसुओ में बह गए..ये गाना तो आपको जरूर याद होगा। इन्होंने भी बॉलीवुड की फिल्म में काम किया लेकिन ज्यादा नहीं। खैर फिलहाल बाकी पाकिस्तान की एक्ट्रेसेस कैसे अपना नाम और पहचान बनाती हैं ये देखने वाली बात होगीष।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X