इस पाकिस्तानी हसीना ने रचाई 4 शादियां, राज कपूर की फिल्मों से की शुरुआत, फिर भी नहीं मिली कामयाबी

पाकिस्तान की जानी-मानी अभिनेत्री कही जाने वाली जेबा बख्तियार को भारत में फिल्म 'हिना' में काम करने के लिए काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. बता दें कि पहला मौका उन्हें राज कपूर के बैनर से मिला. वह खुद को काफी ज्यादा खुश किस्मत समझती हैं. ऐसा इसीलिए क्योंकि उन्होंने आरके बैनर की फिल्म से इंडस्ट्री में अपनी एक नई पहचान बनाई.
एक्ट्रेस नहीं स्क्रिप्ट राइटर बनना चाहती थी जेबा
अगर हम जेबा बख्तियार के निजी जीवन की बात करें तो वह पाकिस्तान में एक अमीर परिवार से आती हैं. उनके पिता याहया बख्तियार पाकिस्तान के अटार्नी जनरल हुआ करते थे. वहीं उनकी मां हंगरी थी. उन दोनों की मुलाकात लंदन में हुई और जेब की परवरिश क्वेटा शहर में की गई थी. जिसके बाद में वह कराची शिफ्ट हो गई थी. हालांकि आपको बता दें कि एक्टिंग करना जेबा के लिए सिर्फ एक संयोग बना. वह हमेशा से एक स्क्रिप्ट राइटर बनना पसंद कर रही थी. लेकिन जब वह स्क्रिप्ट लेकर प्रोड्यूसर के पास पहुंची तो वह उन्हें अनदेखा करके हीरोइन बनने की सलाह दे देते थे.
एक्टिंग के लिए किया परिवार को राज़ी
जिसके बाद में आपको बता दें कि पाकिस्तान के मशहूर प्रोड्यूसर इकबाल अंसारी ने सीरियल 'अनारकली' बनाने का सोचा. इसके बाद में अपने सीरियल के लिए एक नए चेहरे की तलाश में थे. इसके बाद एक फंक्शन में उनकी मुलाकात जेबा से हो गई. एक्ट्रेस को उन्होंने इस सीरियल के लिए ऑफर किया. काफी सोचने के बाद में एक्ट्रेस ने इसके लिए हां कर दिया और उनके पिता एक्टिंग के खिलाफ थे. लेकिन फिर भी जेबा ने अपने पिता को कैसे ना कैसे मना लिया.
राज कपूर की फ़िल्म में मिला मौका
जब 'अनारकली' सीरियल का पहला एपिसोड टेलीकास्ट हुआ तो एक्ट्रेस काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई. वहीं दूसरी तरफ राज कपूर अपनी फिल्म 'हिना' को लेकर एक नए चेहरे की तलाश में थे. इस फिल्म के लिए डायलॉग हसीना मोइन ने लिखे. बता दे कि उन्होंने पाकिस्तान के कई सारे प्ले भी लिखे हुए हैं और वहां के कलाकारों को भी वह बखूबी जानती थी. जिस वजह से उन्होंने राज कपूर को जेबा का नाम कह दिया.
हिंदी सिनेमा से नहीं मिला फायदा
फिर क्या था जब आपको देखते ही राज कपूर ने उनको इस फिल्म के लिए साइन कर दिया. कुछ वक्त के बाद में राज कपूर की तबीयत बिगड़ने लगी और उनका निधन हो गया. जिसके बाद में रणधीर कपूर ने इस फिल्म की जिम्मेदारी ली. 'हिना' फ़िल्म में ऋषि कपूर और अश्विनी भावे भी लीड किरदार में नजर आए थे. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर तो हुई लेकिन जेबा को इससे कुछ खास फायदा नहीं पहुंचा. एक्ट्रेस ने और भी कई फिल्में की लेकिन उन्हें कामयाबी हासिल नहीं हो पाई. जिस वजह से वह पाकिस्तान वापस चली गई. जिसके बाद उन्होंने पाकिस्तानी फिल्मों और टीवी में काम किया.
रचाई 4 शादियां
जेबा ने पहली शादी अपने पिता के कहने पर सलमान गलियानी से कर ली थी. उस समय वह सिर्फ 19 साल की थी. बाद में पहली शादी से उनका तलाक हो गया. जेबा ने बाद में एक्टर जावेद जाफरी के साथ में शादी रचाई और यह है शादी भी टिक नहीं पाई. एक्ट्रेस ने तीसरी शादी अदनान सामी के साथ में रचाई और उनसे भी तलाक हो गया. दोनों का एक बेटा अजान भी हुआ. एक्ट्रेस की चौथी शादी सोहेल खान लघारी के साथ हुई.
डायबिटीज जागरुकता कार्यक्रमों में लेती हैं हिस्सा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दूसरी शादी से पहले जेबा बख्तियार को डायबिटीज हो गई थी और इसी वजह से उनकी तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ने लगी थी. इसके बाद उन्होंने पूरा फोकस खुद पर शुरू कर दिया था. लेकिन अब हो जेबा डायबिटीज को लेकर जागरुकता कार्यक्रमों में हिस्सा लेती है और लोगों को जागरूक होने में मदद करती हैं.


Click it and Unblock the Notifications











