..................... Pakistani actress Zeba Bakhtiar had four marriages and two of them were Indians Zeba Bakhtiar four wedding three divorce - Hindi Filmibeat

दो भारतीयों से शादी रचाने वाली पाकिस्तानी हसीना, तीन तलाक के बाद अब इस हाल ही में गुजार रही है जिंदगी

Pakistani actress Zeba Bakhtiar

मशहूर सिंगर अदनान सामी पाकिस्तान से ताल्लुक रखा करते थे और उनका ठिकाना हिंदुस्तान में था। बता दे की साल 2016 में ऐसी खबर आने लगी कि अदनान ने भारतीय नागरिकता ली है और 7 साल के बाद में नागरिकता पर बहस बिल्कुल भी कम नहीं हुई। अदनान सामी ने पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री से शादी रचाई और यह शादी कुछ ही दिनों में टूट गई। शादी के 4 साल बाद अदनान सामी और जेबा बख्तियार अलग हो गए। अगर जेबा बख्तियार नहीं या तो आपको बता दें कि उन्होंने ऋषि कपूर के साथ में फिल्म हिना में काम किया था।

ऋषि कपूर संग फिल्म में काम कर बटोरी थी सुर्खियां

जेबा बख्तियार 22 साल की उम्र में साल 1993 में अदनान सामी से शादी रचा बैठी थी। उर्दू सीरियल और फिल्मों के साथ-साथ एक्ट्रेस ने हिंदी फिल्मों में भी काम किया और काफी ज्यादा मशहूर हो गई थी। जेबा बख्तियार ने साल 1991 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया और रणधीर कपूर द्वारा निर्देशित और प्रोड्यूस फिल्म हिना में ऐक्टिंग डेब्यू किया। इस फिल्म में वह ऋषि कपूर के साथ में नजर आई थी।

एक्ट्रेस उम्र में 9 साल छोटे थे अदनान सामी

इस फिल्म के रिलीज होने के बाद बॉलीवुड की दुनिया में जेबा बख्तियार काफी प्रसिद्ध हो गई और उन्होंने बहुत ही काम हिंदी फिल्मों में काम किया। लेकिन वह अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में रही। हिना फिल्म के रिलीज होने के 2 साल के अंदर जेबा बख्तियार ने अदनान सामी से शादी रचाई। अदनान, एक्ट्रेस से उम्र में 9 साल छोटे थे। इसके बावजूद दोनों में प्यार हो गया और साल 1993 में शादी रचाई। दोनों की शादी 4 साल तक भी नहीं टिक पाई और अलग होने का फैसला ले लिया। दोनों का एक बेटा भी है।

एक्टिंग शुरू करने से पहले ही कर ली थी एक्ट्रेस ने शादी

लेकिन आपको बता दें कि एक्टिंग शुरू होने से पहले ही जेबा बख्तियार ने शादी रचाई थी और उन्होंने साल 1980 में सलमान वल्लियानी नाम के एक पाकिस्तानी शख्स के साथ में शादी रचाई और एक बेटी को भी जन्म दिया। लेकिन जैसे ही बेटी का जन्म हुआ दोनों के बीच में रिश्ते खराब हो गए और तलाक लेने का फैसला किया। खबरों के अनुसार अलग होने के बाद जेबाकी बहन ने अपनी बेटी को गोद ले लिया।

जावेद जाफरी के साथ भी नहीं टिक पाई शादी

लेकिन जब जेबा बख्तियार ने हिंदी फिल्म उद्योग में कदम रखा तो कॉमेडियन जावेद जाफरी के साथ में शादी रचाई और साल 1989 में शादी के बंधन में बंध गई। हालांकि जावेद ने अपनी शादी को सीक्रेट रखा और जेबा बख्तियार ने सार्वजनिक रूप से शादी का खुलासा कर दिया था। इसके बाद जावेद जाफरी ने भी इस शादी को कबूल कर लिया लेकिन दोनों की शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई और 1 साल के अंदर ही तलाक हो गया।

अदनान सामी के साथ टूटा रिश्ता

अदनान सामी से शादी के बाद में जेबा बख्तियार ने कुछ हिंदी फिल्मों में काम किया और हिना के लिए वह काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो गई थी। लेकिन उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ खास प्रसिद्धि हासिल नहीं हो पाई और इसी के चलते उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़कर पाकिस्तान लौटने का फैसला लिया। वहां पहुंचकर बड़े परदे और सीरियल्स में काम किया और पाकिस्तान इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई।

Read more about: zeba bakhtiar adnan sami
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X