पाकिस्तानी एक्ट्रेस...श्रीदेवी की फिल्म से डेब्यू...आएंगी पसंद या हंगामा तय!

हाल ही में पाकिस्तानी कलाकरों को लेकर मचे बवाल के बाद एक फिर से बॉलीवुड में पाकिस्तानी अभिनेत्री की एंट्री हो रही है। ये अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म मॉम से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

By Utkarsh

अभिनेत्री श्रीदेवी की आने वाली फिल्म मॉम का हाल ही में टीजर लॉन्च हुआ है। टीजर के बाद से ही इस फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिल्म को लेकर चर्चा की एक वजह मॉम से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली भी हैं।

एक तरफ पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में ज्यादा पसंद नहीं किया जा रहा है। हाल ही में कई फिल्मों को पाकस्तानी कलाकारों के कारण विरोध झेलना पड़ा था। ऐसे में बॉलीवुड में इस अभिनेत्री की एंट्री कितनी सक्सेसफुल होगी, ये देखने वाली बात होगी।

pakistani-actress-sajal-ali-debut-in-bollywood-from-mom

बता दें कि खूबसूरत सजल इस फिल्म में श्री देवी की बेटी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के टीजर में वे बेहद सादी और खूबसूरत नजर आ रही हैं। फिल्म में मां के रोल में श्री देवी सजल के आस-पास ही दिखाई दे रही हैं। इस टीजर से पता चलता है कि ये फिल्म एक मां को लेकर है, जो अपनी बेटी से बेहद प्यार करती है।

अजल अली जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही बोल्ड भी हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव सजल फैंस के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं इस फिल्म के बाद उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ती नजर आ रही है। आगे की स्लाइड में देखें खूबसूरत सजल की कुछ और तस्वीरें-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X