आर्यन खान के साथ दिखने के बाद पाक एक्ट्रेस Sadia Khan की ग्लैमरस तस्वीरें वायरल, दिल हार रहे हैं लोग!

हाल ही में सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान के साथ नजर आए थे। इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग लगातार उनकी और सादिया को लेकर कई तरह की बातें कर रहे थे और कुछ का कहना था कि आर्यन उनको डेट कर रहे हैं। हालांकि इसकी सच्चाई क्या है इसको लेकर आधिकारिक खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन इतना तो तय है कि दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह से पहचानते हैं।
इस तस्वीर के सामने आने के बाद सादिया की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं और फैंस उनको काफी प्यार दे रहे हैँ। सोशल मीडिया पर सादिया को लोग सर्च कर रहे हैं और उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए हैं।
सादिया खान एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं जो कि वहां काफी मशहूर हैं, हालांकि अब भारत में भी उनको लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सादिया खान के काम की बात करें तो,

सीरियल्स का हिस्सा रहीं हैं
वो पाकिस्तानी की कई फिल्मों और सीरियल्स का हिस्सा रहीं हैं और इस लिस्ट में खुदा और मोहब्बत, शायद, यारियां और मरियम पोरियारा जैसे सीरियल्स शामिल हैँ।

बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं
खुदा और मोहब्बत काफी चर्चित शो है जिसकी व्युवरशिप भारत में भी काफी ज्यादा है। हालांकि सादिया खान अभी तक किसी बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन देखना ये है कि आने वाले समय में वो किस प्रोजेक्ट के साथ लोगों का दिल जीतती हैं।

काफी स्टाइलिश हैं
रील लाइफ से हटकर, सादिया रियल लाइफ में भी काफी स्टाइलिश हैं और उनकी दिलकश तस्वीरें लोगों को काफी पसंद आती हैं।

फॉलोवर्स हैं
सोशल मीडिया पर भी फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा और इन फॉलोवर्स में इंडिया और पाकिस्तान दोनों के ही फॉलोवर्स हैं।

खूबसूरत लुक्स
जैसे ही आप उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालने बैठेंगे तो आपको उनकी एक से एक खूबसूरत लुक्स वाली तस्वीरें सामने मिल जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











