इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने 7 दिनों में घटाया 8 किलो वजन, जानें क्या है पूरी डाइट?

Pakistani Actress Nimra Khan Weight Loss: आज के समय में हर कोई फिट रहना चाहता है। लेकिन वजन कम करना इतना भी आसान नहीं होता है। लेकिन ये काम पाकिस्तानी एक्ट्रेस निमरा खान ने मुमकिन कर दिखाया है। उन्होंने सिर्फ और सिर्फ 8 दिनों के अंदर अपना 8 किलो वजन घटा दिया। जो कि काफ़ी बड़ी और हैरान कर देना वाली बात है।
निमरा खान ने हाल ही में अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह एक क्रैश डाइट थी और इसमें उन्होंने कार्बोहाइड्रेट (रोटी, चावल और चीनी) को पूरी तरीके से बंद कर दिया था और सिर्फ कुछ ही चीजों को खाने पर ध्यान दिया था।
निमरा खान का डाइट प्लान कुछ इस तरह था। हर सुबह गुनगुने पानी में नींबू और शहद, भीगे हुए छिया सीड्स और हर 3 घंटे के अंदर सिर्फ एक सेब, हर एक 2 घंटे में ग्रीन टी, पूरा दिन सिर्फ अंडे का सफेद भाग और सब्जियों का जूस। एक्ट्रेस की डाइट तो बहुत लाजवाब है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि निमरा खान ने इस डाइट को सिर्फ 7 दिन तक फॉलो किया और 8 किलो वजन कम कर लिया। एक्ट्रेस ने बताया कि यह एक क्रैश डाइट है और इसको फॉलो करना काफी मुश्किल भी है। ज्यादातर लोग इसको 3 दिन बाद ही छोड़ दिया करते हैं क्योंकि इससे बहुत ज्यादा कमजोरी और थकान महसूस होने लग जाती है।
निमरा खान ने बताया कि इस डाइट में कोई भी कार्बोहाइड्रेट्स, हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल मौजूद नहीं होते हैं। जिसके चलते शरीर के अंदर पोषण की कमी हो जाती है। साथ ही यह वेट लॉस भी परमानेंट नहीं होता है। जैसे-जैसे आप नॉरमल डायट शुरू करते हैं वजन दोबारा से बढ़ने लग जाता है।


Click it and Unblock the Notifications