इस एक्ट्रेस के लिए उसका गोरा रंग ही बन गया मुसीबत, एक्टर्स हाथ छूने से भी करते थे मना

फिल्म इंडस्ट्री में कई बार डार्क कांप्लेक्शन को लेकर एक्ट्रेस को खरी खोटी सुनाई जाती है.यहां तक की डार्क स्किन की वजह से कई सारी अभिनेत्री को शर्मिंदगी में महसूस होती है और उन्होंने अपनी आप बीती भी सुनाई है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में आप बताने वाले हैं जो की गोरे रंग से परेशान है. उनके गोरे रंग में उनके लिए मुसीबत खड़ी कर दी है. दरअसल हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेत्री मोमिना इकबाल की.
गोरा रंग बना मुसीबत
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मोमिना इकबाल पाकिस्तान की एक बेहद ही खूबसूरत अभिनेत्री मानी जाती हैं. लेकिन शुरुआती करियर में उन्हें अपने गोरे रंग की वजह से कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. मोमिना इकबाल ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि जब उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया तो उनके गोरे रंग की वजह से को-एक्ट्रेसेस को दिक्कत होने लगी और वह उनके साथ में सीन करने से भी कतराने लगी.
मेल एक्टर्स को एक्ट्रेस के गोरे रंग से होती थी परेशानी
मोमिना इकबाल ने यह भी बताया कि उनके साथ में काम करने वाले मेल एक्टर्स भी उनके साथ सीन देने से झिझकते थे. यहां तक कि वह सीन में मेरा हाथ तक पकड़ने से काफी ज्यादा कतराते थे. मले एक्टर्स को ऐसा लगता था कि अगर वह मेरा हाथ पकड़ लेंगे तो वह स्क्रीन पर काले नजर आएंगे. इसी के चलते मोमिना का एक्टर्स के साथ में ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री पर खराब असर देखने को मिलता था.
मोमिना ने कई बार काम से धोया हाथ
मोमिना इकबाल को उनके को-एक्टर्स की इन परेशानियों की वजह से उन्हें कई बार अपने काम से हाथ धोना पड़ गया था. इसके बावजूद भी कभी भी एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी और अपने हुनर के बलबूते पर उन्होंने अपने साथ हर किसी को कम करने के लिए मजबूर कर दिया. लेकिन आज के वक्त में वह पाकिस्तान इंडस्ट्री की एक सफल अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं. पहले से पाकिस्तान इंडस्ट्री में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिले हैं और यहां पर आप किसी भी तरीके का भेदभाव नहीं किया जाता है.


Click it and Unblock the Notifications











