इस हसीना के लिए उसका रंग ही बना बड़ी मुसीबत, हाथ पकड़ने से भी कतराते हैं मेल एक्टर्स

Momina Iqbal

फिल्म इंडस्ट्री में कई बार डार्क कांप्लेक्शन को लेकर एक्ट्रेस को खरी खोटी सुनाई जाती है। यहां तक की डार्क स्किन की वजह से कई सारी एक्ट्रेस को शर्मिंदगी भी महसूस होती है और उन्होंने अपनी आप बीती भी सुनाई है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में आप बताने वाले हैं जो की गोरे रंग से परेशान है। उनके गोरे रंग में उनके लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। दरअसल हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान मशहूर एक्ट्रेस मोमिना इकबाल की।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मोमिना इकबाल पाकिस्तान की एक बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जाती हैं। लेकिन शुरुआती करियर में उन्हें अपने गोरे रंग की वजह से कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मोमिना इकबाल ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि जब उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया तो उनके गोरे रंग की वजह से को-एक्ट्रेसेस को दिक्कत होने लगी और वह उनके साथ में सीन करने से भी कतराने लगीं।

मोमिना इकबाल ने यह भी बताया कि उनके साथ में काम करने वाले मेल एक्टर्स भी उनके साथ सीन देने से झिझकते थे। यहां तक कि वह सीन में मेरा हाथ तक पकड़ने से काफी ज्यादा कतराते थे। मेल एक्टर्स को ऐसा लगता था कि अगर वह मेरा हाथ पकड़ लेंगे तो वह स्क्रीन पर काले नजर आएंगे। इसी के चलते मोमिना का एक्टर्स के साथ में ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री पर खराब असर देखने को मिलता था।

मोमिना इकबाल को उनके को-एक्टर्स की इन परेशानियों की वजह से उन्हें कई बार अपने काम से हाथ धोना पड़ गया था। इसके बावजूद भी कभी भी एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी और अपने हुनर के बलबूते पर उन्होंने अपने साथ हर किसी को काम करने के लिए मजबूर कर दिया। आज के वक्त में वह पाकिस्तान इंडस्ट्री की एक सफल एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं।

Read more about: momina iqbal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X