इस पाकिस्तानी हसीना ने बॉलीवुड डेब्यू से मचाया था बवाल, बिंदी-साड़ी पहन लूटा था फैन्स का दिल

 Pakistani Actress Mawra Hocane Bollywood Debut

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हमेशा से ही कई बार बाहर से कलाकार आते हैं और उनका खूब बेहतरीन मौके भी मिलते हैं. लेकिन दर्शक सितारों को उनके टैलेंट के चलते पसंद करते हैं. इतना ही नहीं कुछ पाकिस्तानी कलाकारों ने भी भारतीय मनोरंजन जगत में अपनी एक खास पहचान प्राप्त की है. आज हम आपको एक ऐसी ही पाकिस्तान की हसीना के बारे में बताने वाले हैं.जिन्होंने साल 2016 में बॉलीवुड डेब्यू किया और अपनी एक खास पहचान बनाई.लेकिन इसी के साथ पाकिस्तानी क्रिकेटर को लेकर भी वह काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन गई थी.

सादगी से एक्ट्रेस ने जीत लिया था दिल

बॉलीवुड में काम करने वाली पाकिस्तानी हसीना ने साल 2016 में एक रोमांटिक मूवी से बॉलीवुड डेब्यू कर लिया था. उन्होंने इस फिल्म में साउथ लड़की का किरदार निभाया. जिसमें वह गजरा और बिंदी के साथ-साथ साड़ी पहने हुए नजर आए और उनकी सादगी पर हर किसी ने अपना दिल हार दिया.लेकिन बाद में पाकिस्तानी क्रिकेटर को लेकर एक बयान की वजह से वह सुर्खियों में आ गई.

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने किया था बॉलीवुड डेब्यू

दरअसल हम बात कर रहे हैं पाकिस्तानी हसीना मावरा होकेन की. जिन्होंने फिल्म 'सनम तेरी कसम' से 7 साल पहले बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म को 5 फरवरी 2016 को रिलीज किया गया था. जिसमें एक्ट्रेस ने सरस्वती नाम की लड़की का किरदार निभाया और उनका इंडियन लुक दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था.

फ़िल्म को दर्शकों द्वारा मिला था खूब प्यार

इस फिल्म में मावरा ने हर्षवर्धन राणे के साथ में काम किया था और दोनों की जोड़ी भी दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की गई थी. इस फिल्म को 25 करोड़ के बजट में बनाया गया था और बॉक्स ऑफिस पर इसने 56 करोड़ का बिजनेस इकट्ठा किया. यहां तक कि यूट्यूब पर इस फिल्म को 110 मिलियन व्यूज भी मिले थे और बाद में इसे कल्ट मूवी कह दिया गया था.

यूनिवर्सिटी ऑफ़ लंदन से की है लॉ की पढ़ाई

फिल्म 'सनम तेरी कसम' से मावरा को बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक खास पहचान मिली. बता दे कि उनका जन्म 28 सितंबर 1992 में कराची में हुआ. उनकी बड़ी बहन उरवा होकेन भी एक मशहूर एक्ट्रेस है. मावरा ने यूनिवर्सिटी ऑफ़ लंदन से लॉ की डिग्री हासिल की और बाद में थिएटर से जुड़ने के बाद कुछ वक्त के लिए वीजे के तौर पर भी उन्होंने काम किया.

टीवी सीरियल्स में भी किया है काम

मावरा ने अपने शुरुआती करियर में टीवी सीरियल्स में काम किया था और बाद में बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक खास पहचान बनाई. बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'सनम तेरी कसम' के बाद में पाकिस्तानी फिल्म 'जवानी फिर नहीं आनी 2' से पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट गई थी और एक्ट्रेस के अपोजिट में फहाद मुस्तफा नजर आए थे.

बाबर आजम के सपोर्ट में उतरी थी एक्ट्रेस

वहीं दूसरी तरह मावरा होकेन उस समय भी काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गई थी जब उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम को सपोर्ट कर दिया था. दरअसल आपको बता दें कि शादाब खान को जब T20 के लिए कप्तान के तौर पर चुना गया तो एक रिपोर्टर ने उन्हें पूर्व कप्तान लिख दिया था. जिस पर एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए बाबर का सम्मान करने की बात कह दी थी.

Read more about: mawra hocane
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X