रेस्टोरेंट में काम और दुकानों में झाड़ू पोछा कर कमाई पैसे, आज बनी 170 करोड़ की मालकिन

हिंदी सिनेमा में अक्सर देखने को मिलता है कि कई सारे सितारे ऐसे हैं जिन्हें काफी ज्यादा इंडस्ट्री में स्ट्रगल करना पड़ा। जिसके खूब किस्से और कहानियां सुनाने को मिल जाते हैं। लेकिन आज हम आपको जिस अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं उन्होंने करियर में सफल होने के लिए बहुत मेहनत की। वह खूबसूरती में बॉलीवुड की हसीनाओं को टक्कर देती है और वह पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री है। इतना ही नहीं बॉलीवुड के किंग खान की पत्नी का पर्दे पर किरदार निभा चुकी है।
दुकानों में झाड़ू पोछा कर चलाया अपना गुजारा
दरअसल हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं उन्होंने एक वक्त पर रेस्टोरेंट में काम किया और दुकानों में भी झाड़ू पोछा लगाया। सोशल मीडिया पर आज के वक्त में इस पाकिस्तानी अभिनेत्री को मिलियन की संख्या में लोग फॉलो किया करते हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री माहिरा खान की। जिनका जन्म कराची में हुआ और वह दिखने में भी काफी खूबसूरत है। वह शुरू से ही पढ़ाई में भी काफी होशियार रही है।
पैसे कमाने के लिए किया शौचालय साफ
माहिरा खान ने अपनी पढ़ाई कैलिफोर्निया से पूरी की और बाद में वहां पर खर्च उठाने के लिए अलग-अलग काम भी किया करती थी। जिससे कि वह अपना गुजारा चल सकती थी। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया था कि विदेश में रहते समय उन्होंने दुकानों के फर्श साफ किया। यहां तक की एक्ट्रेस ने शौचालय साफ करके भी पैसे कमाए हैं। बता दें कि माहिरा खान ने रेस्टोरेंट में काम किया और लॉस एंजेलिस के एक स्टोर में कैशियर का काम भीकर पैसे जमा किए।
रणबीर कपूर के साथ सिगरेट पीते हुए तस्वीर हुई वायरस
माहिरा खान पाकिस्तान की एक मशहूर अभिनेत्री है और उन्हें हिंदुस्तान में भी दर्शकों द्वारा काफ़ी प्यार मिला। इसी के अलावा शाहरुख खान की फिल्म रईस में उन्होंने एक्टर की पत्नी का किरदार निभाया। उनकी खूबसूरती ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। लेकिन माहिरा को यहां तक पहुंचाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। एक वक्त हुआ करता था जब रणबीर कपूर के साथ में उनकी सिगरेट पीते हुए तस्वीर वायरल हो गई थी। हालांकि दोनों की तरफ से ही कभी भी रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात नहीं की गई।


Click it and Unblock the Notifications

