कंगाली की हालत में इस एक्ट्रेस ने साफ किए टॉयलेट और मॉल के फर्श, फिर बनीं शाहरुख खान की एक्ट्रेस

अनुष्का शर्मा से लेकर दीपिका पादुकोण तक, कई एक्ट्रेसेस ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म से की और आज, वे बॉलीवुड में टॉप ए-लिस्टर्स में गिनी जाती हैं। आज हम एक ऐसी हसीना के बारे में बात करेंगे जिसने अपना पेट पालने के लिए एक रेस्तरां में काम किया और मॉल में टॉयलेट साफ करने का काम भी किया।
अमेरिका में पैसा कमाने और जिंदा रहने के लिए एक एक्ट्रेस ने मॉल में टॉयलेट साफ करने और फर्श साफ करने का काम करती थी। हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं वह भारत में सबसे लोकप्रिय पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को पहली 100 करोड़ रुपये की फिल्म देने वाली पहली एक्ट्रेस भी हैं। वह कोई और नहीं बल्कि माहिरा खान हैं।
माहिरा खान अपने देश यानी पाकिस्तान की सबसे अमीर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' से बॉलीवुड में डेब्यू किया और लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बनाई। कथित तौर पर माहिरा खान 17 साल की उम्र में हाई एजुकेशन हासिल करने के लिए कैलिफोर्निया चली गईं। यहां एक्ट्रेस पैसे कमाने के लिए मॉल्स में टॉयलेट साफ करने और झाड़ू लगाने का काम करती थीं।
फ़ुशिया मैगज़ीन के साथ एक इंटरव्यू में, माहिरा ने कहा, "मैंने वो बातें शेयर कीं, जहां मैं चाहती हूं कि लोगों को पता चले कि मैंने जीवन में कठिन समय भी देखा है। मैंने एलए में अपने समय के दौरान फर्श साफ किया है और टॉयलेट भी साफ किए हैं। यह जर्नी आसान नहीं रही लेकिन यह बहुत अच्छी बात है।" उन्होंने आगे कहा, "आप लोग मुझे विनम्र कहते रहते हैं, शांत कहते रहते हैं। मैं अपने अनुभव से ऐसी बन पाई हूं। मुझे याद है कि कैसे मैं और मेरा भाई 1 डॉलर का खाना शेयर करते थे।"
माहिरा खान ने 2006 में वीजे के रूप में अपना करियर शुरू किया और बाद में उन्हें पाकिस्तानी फिल्म 'बोल' में ब्रेक मिला। उन्हें रोमांटिक ड्रामा 'हमसफ़र' में खिरद हुसैन की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने शाहरुख खान के साथ 'रईस' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 281.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसके बाद उन्होंने 2022 में एक और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट' दी, जो पहली 100 करोड़ रुपये वाली पंजाबी फिल्म थी।


Click it and Unblock the Notifications