दुकानों में झाड़ू-पोंछे का किया काम, शाहरुख़ खान की फ़िल्म से मिली पॉपुलैरिटी, बनी 170 करोड़ की मालकिन

Mahira Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां पर किस्मत चमकने में देरी नहीं लगती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसने अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने हुनर के चलते बॉलीवुड में खास पहचान बनाई। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्हें सबसे पहला मौका बॉलीवुड में शाहरुख खान के साथ में मिला। बता दे कि यह एक्ट्रेस पड़ोसी मुल्क यानी कि पाकिस्तान की है। लेकिन इसके बावजूद उनकी पापुलैरिटी भारत में भी बेहतरीन है। लेकिन एक वक्त पर इस हसीना को गुजारा करने के लिए दुकानों में झाड़ू पोछा तक लगाना पड़ा।
खर्च चलाने के लिए दुकान में किया झाड़ू-पोंछे का काम
अगर आप तस्वीर में नजर आ रही इस खूबसूरत लड़की को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि पाकिस्तान की मशहूर अदाकारा माहिरा खान है। जिन्होंने हाल ही में दूसरी शादी रचाई है। जितनी पॉपुलर वह पाकिस्तान में है उतनी ही हिंदुस्तान में भी उन्हें पापुलैरिटी हासिल हुई। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' में उनकी साहिब का किरदार निभाया। माहिरा खान ने यहां तक पहुंचाने के लिए खूब मेहनत की। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने कैलिफोर्निया में पढ़ाई की थी। वहां पर अपने खर्च चलाने के लिए उन्होंने रेस्टोरेंट में काम किया और Rite Aid ke कैशियर से लेकर दुकान में झाड़ू पोछा तक किया।
करोड़ों की मालकिन है माहिरा खान
इतना ही नहीं आपको बता दें कि माहिरा खान पाकिस्तान की सबसे सक्सेसफुल और अमीर एक्ट्रेस मानी जाती हैं। वह किसी छोटे प्रोजेक्ट के लिए भी लाखों में फीस लेती हैं। एक्ट्रेस के पास में आलीशान बंगले के अलावा लाजवाब कार कलेक्शन भी है। फिल्म और ब्रांड एंडोर्समेंट के साथ-साथ एक्ट्रेस का M By Mahira Khan नाम का एक क्लॉथिंग लाइन भी है। कुल मिलाकर माहिरा खान 170 करोड़ की नेटवर्थ की मालकिन है।


Click it and Unblock the Notifications