..................... Pakistani actress Mahira Khan is going to marry Pakistani businessman Salim Karim for the second time - Hindi Filmibeat

रणबीर कपूर संग सिगरेट पीती पकड़ी गई.. अफेयर के भी चर्चे.. अब दूसरे निकाह के लिए तैयार ये टॉप मुसलिम एक्ट्रेस!

Mahira Khan

Mahira Khan Wedding: पाकिस्तान की जानी-मानी अभिनेत्री माहिरा खान की निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ चुकी है. दरअसल आपको बता दें कि अभिनेत्री दूसरा निकाह करने वाली है. दरअसल आपको बता दें कि वह मशहूर पाकिस्तानी बिजनेसमैन सलीम करीम के साथ में अगले महीने निकाह करने को तैयार हैं. माहिरा खान और सलीम करीम काफी लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रही हैं और काफी चर्चा का विषय भी बने हुए हैं. यहां तक कि दोनों को कई बार एक साथ में भी देखा जाता है. माहिरा खान ने पहले अली अस्करी से निकाह किया था और यह रिश्ता कुछ खास चल नहीं पाया. बाद में दोनों का तलाक हो चुका था.

माहिरा खान की दूसरी शादी की अभी नहीं हुई आधिकारिक तौर पर पुष्टि

लेकिन तलाक लेने के बाद माहिरा खान की मुलाकात सलीम करीम से हुई और दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ती चली गई. दोनों ही अगले महीने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के हिल स्टेशन पर निकाह करने वाले हैं. इतना ही नहीं पाकिस्तान वेबसाइट डेली पाकिस्तान की एक खबर की माने तो माहिरा खान और सलीम करीम के निकाह में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हो सकते हैं. हालांकि इस बात की माहिरा खान और सलीम करीम की तरफ से कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है.

पाकिस्तानी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में भी मचा चुकी है धमाल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि माहिरा खान और सलीम करीम को काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ में देखा गया है. जिसके बाद में पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री में इन दोनों की डेटिंग की खबरें भी खूब जोरों शोरों से वायरल हो रही है. आपको बता दें कि पाकिस्तान के मशहूर बिजनेसमैन सलीम करीम पाकिस्तानी स्टार्टअप सिम्पैसा के सीईओ हैं. तो अगर माहिरा खान की बात करें तो वह पाकिस्तानी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार है और यहां तक कि वह बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं. माहिरा खान ने साल 2017 में शाहरुख खान के साथ में फिल्म रईस में काम किया था और इसमें वह लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिखाई गई थी.

Read more about: mahira khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X