इस पाकिस्तानी हसीना ने परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ 23 की उम्र में की शादी, रणबीर कपूर संग थी डेटिंग की खबरें

पाकिस्तान की जानी-मानी अभिनेत्री माहिरा खान ने पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री में भी तहलका मचाया हुआ है. यहां तक की भारत में भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. लेकिन वह पहले अपने टीवी ड्रामा की वजह से जानी जाती थी लेकिन बाद में शाहरुख खान के साथ में फिल्म 'रईस' में काम करने के बाद में उनको एक अलग पहचान मिली. उन्होंने साल 2006 में एक वीजे के तौर पर काम करना शुरू किया. फिल्मों में उन्हें पहला ब्रेक पाकिस्तानी डायरेक्टर शोएब मंसूर ने दिया और सबसे पहले उन्होंने 'बोल' फिल्म में काम किया.
23 साल की उम्र में घर वालों के खिलाफ जाकर रचाई शादी
बता दे की साल 2006 में माहिरा खान की लॉस एंजेलिस में अली अक्सरी से मुलाकात हुई. लेकिन फिर एक्ट्रेस ने अली से शादी करने की इच्छा जताई तो उनके पिता हफीज खान में इस रिश्ते से इनकार कर दिया. लेकिन माहिरा खान ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर साल 2007 में अली से शादी रचाई. उस समय वह सिर्फ 23 साल की थी. इसके बाद में साल 2009 में वह एक बेटी की मां बनी. लेकिन बेटे अजलान अक्सरी के जन्म होने के बाद में उनकी शादीशुदा जिंदगी में उथल पुथल मच गई. बाद में साल 2015 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया. इसके बाद में माहिरा खान को उनके बेटे की कस्टडी मिल गई.
माहिरा ने शादीशुदा जिंदगी को लेकर खुलकर की बात
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2021 में माहिरा खान ने अपनी खराब शादीशुदा जिंदगी को लेकर काफी खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने इस पर कहा कि "मुझे ऐसा लगता है कि जब अजलान की बात आती है तो उसके पिता और उनका परिवार और मेरा परिवार हम एक ही साथ में होते हैं. मैं उनके काफी ज्यादा करीब हूं. अभी भी ऐसा है क्योंकि मैं उनके घर में बड़ी हुई हूं. कई बार ईगो को निकालने में वक्त लगता है और दूसरे शख्स को समझने की कोशिश करने में समय लग जाता है. लेकिन आप अपने बच्चे की खातिर ऐसा करते हो."
रणबीर कपूर संग तस्वीरें हुईं थी वायरल
यहां तक की आपको बता दें कि एक दौर हुआ करता था जब माहिरा खान का नाम बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर के साथ में भी जोड़ा गया था. माहिरा खान और रणबीर कपूर की यूरोप की कुछ तस्वीरें वायरल हो गई थी. खबरों के अनुसार तो यह दावा किया गया कि माहिरा और रणबीर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. लेकिन बाद में ये दावे सिर्फ अफवाह बनकर रह गए.


Click it and Unblock the Notifications