..................... Pakistani actress Mahira Khan got married at the age of 22 and got divorced at the age of 30. - Hindi Filmibeat

Shahrukh Khan की इस हीरोइन ने परिवार के खिलाफ जाकर 22 साल की उम्र में रचाई शादी, 30 में हुआ तलाक और अब...

Mahira Khan, Shahrukh Khan

शाहरुख खान इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि बॉलीवुड के बादशाह के जाने वाले शाहरुख खान की हाल ही में 'जवान' फिल्म रिलीज हुई है। जो कि जमकर थिएटरों में फैन्स द्वारा देखी जा रही है। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर जमकर एक मासूम सी बच्चों की तस्वीर शेयर हो रही है। लेकिन यह मासूम बच्ची कोई आम नहीं है। बता दे कि इसने बॉलीवुड के किंग खान के साथ में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। अगर आप इनको अभी भी पहचान नहीं पा रहे हैं तो आपको बता दें कि यह है पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री हैं। जिन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर 23 साल की उम्र में शादी रचा ली थी और 8 साल बाद उनका तलाक हो गया था।

शाहरुख खान की पत्नी के रूप में नजर आई थी माहिरा

तस्वीर में टायर से बने हुए झूले में बैठी हुई यह प्यारी सी बच्ची आज के वक्त में पाकिस्तान की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार है। दरअसल अगर आप अभी भी इन्हें नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में नजर आने वाली माहिरा खान है। बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख खान की वह पत्नी के किरदार में नजर आई थी। उनका यह बॉलीवुड डेब्यू काफी ज्यादा शानदार रहा था।

माहिरा खान का 8 साल में ही हुआ था तलाक

अगर हम माहिरा खान की निजी जिंदगी की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उनकी साल 2006 में अली अस्करी से मुलाकात हुई और यह है मुलाकात प्यार में तब्दील हो गई। इसके बाद एक्ट्रेस ने परिवार वालों के खिलाफ जाकर साल 2007 में उनसे शादी रचा ली। माहिरा खान के पिता को यह रिश्ता बिल्कुल भी मंजूर नहीं था। उसे वक्त एड्रेस की उम्र सिर्फ 22 साल की थी। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा वक्त तक चल नहीं पाया और 8 साल के बाद दोनों का तलाक हो गया।

फिल्मों के साथ-साथ सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं माहिरा खान

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पाकिस्तान के कराची शहर में माहिरा हफीज खान का जन्म हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक्ट्रेस बनकर नहीं बल्कि बतौर वीजे के रूप में की थी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि साल 2011 में फवाद खान के साथ में सीरियल 'हमसफर' में उन्हें देखा गया था। इस सीरियल के बाद एक्ट्रेस काफी ज्यादा फेमस हो गई थी। फवाद खान और माहिरा खान की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई। बता दें कि फवाद खान के साथ में माहिरा खान ने फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' में भी काम किया जो की सुपरहिट साबित हुई। यह फिल्म पाकिस्तान में 100 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बन गई थी। बाद में माहिरा खान ने कई सारे सीरियल्स में काम किया।

Read more about: mahira khan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X