..................... Pakistani actress Hania Aamir shared photo with Lord Ganesha and trolled on social media - Hindi Filmibeat

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर और भगवान गणेश की वो तस्वीर, इंटरनेट पर मच रहा बवाल

Hania Aamir

हानिया आमिर पाकिस्तान की एक मशहूर अभिनेत्री हैं. जिन्होंने लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है. कुछ वक्त पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जो कि तेजी से वायरल भी हुआ. इस वीडियो में एक्ट्रेस ऑस्कर अवार्ड जीतने वाले गाने नाटू-नाटू पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आई.

पाकिस्तान में बहुत से लोग ऐसा देख काफी ज्यादा नाराज हो गए. जिस वजह से हानिया आमिर एक बार फिर ट्रोल का शिकार हुईं. दरअसल इस बार एक्ट्रेस को उनकी तस्वीरों की वजह से लोग गुस्से में हैं. बता दें कि उन्होंने जब अपनी तस्वीर खिंचवाई तो वह भगवान गणेश की एक मूर्ति के सामने खड़ी हुई है. जिसके बाद में इस फोटो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से भी शेयर किया. इस तस्वीर को देख काफी ज्यादा लोग उन को खरी-खोटी सुना रहे हैं और पाकिस्तान में उन्हें जमकर ट्रोल किया गया.

किसी ने किया एक्ट्रेस का समर्थन तो किसी ने की आलोचना

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हानिया ने अपनी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया. जहां पर कुछ लोग तो उनकी सपोर्ट में खड़े हुए तो वहीं कुछ लोग उनकी आलोचना करते हुए नजर आए. वही एक्ट्रेस के इस कदम की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें अनफॉलो तक कर दिया है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि मिनी फोटो शूट और मसाज. इस पर एक यूजर तो कमेंट करते हुए लिखता है कि इसमें गलत ही क्या है? वह पूजा तो नहीं कर रही है. सिर्फ देखने के लिए तस्वीर ली है. कुछ लोगों को तो हर एक चीज पर ओवररिएक्ट करना काफी पसंद आता है. लेकिन आपको बता दें कि हानिया की यह तस्वीरें कंबोडिया की है जहां पर वह अपनी छुट्टियां मनाने गई हैं.

हानिया का डांस वीडियो हो रहा वायरल

हानिया की वायरल हो रही तस्वीरों पर कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि क्या तुम गणेश जी के साथ में पोज दे रही हो? एक यूजर तो कमेंट में लिखता है कि इंसान को एक जीवन ही प्राप्त होता है और उसमें उसे जी लेना चाहिए. लेकिन आपको बता दें कि इससे पहले भी हानिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो चुका है. जिसमें नगर आया कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस आरआरआर के गाने नाटू-नाटू पर फ्लोर तोड़ डांस करती हुई नजर आई. दरअसल यह वीडियो एक शादी की है जिसमें हानिया ने काफी जबरदस्त डांस किया और इस वीडियो में मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबूल अली देखे गए.

Read more about: hania aamir
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X