बला सी इस खूबसूरत हसीना ने अपने ऐसे पार्ट पर कराई सर्जरी कि... लोग बोले नकली है ये नूर

हानिया आमिर को हमेशा से ही काफ़ी ज़्यादा प्यार मिला है। इतना ही नहीं बता दें कि वह पाकिस्तानी टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। उनकी खूबसूरती इतनी लाजवाब है कि हर कोई उनके लिए जान वारने तक को तैयार हो जाए। उनकी पॉपुलैरिटी सिर्फ पाकिस्तान तक ही नहीं बल्कि भारत में भी खूब है। इंडिया में लोग उनकी एक्टिंग खूब पसंद करते हैं।
26 साल की हानिया ने लूटी वाह-वाही
हानिया आमिर की उम्र महज़ अभी 26 साल है और वह इन दिनों ऊंचाइयों के शिखर छू रही हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनकी फैन फॉलोइंग बेहद तगडी बन चुकी है। जहां उन्हें पाकिस्तान ही नहीं भारत के लोग भी फ़ॉलो करते हैं। उनकी फॉलोइंग 7.7 मिलियन है यानि कि उन्हें 77 लाख लोग फ़ॉलो किया करते हैं। इतना ही नहीं हानिया आमिर को सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखा जाता है और वह आए दिन अपने लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो को भी शेयर करती रहती हैं।
हानिया आमिर ने कराई लिप सर्जरी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि वैसे तो हानिया आमिर की खूबसूरती इतनी लाजवाब है कि हर कोई उनकी तारीफ करते थक नहीं पाता है। लेकिन कुछ खबरें ऐसी भी आ रही है कि कहा जा रहा है कि उनकी यह पूरी खूबसूरती नकली है। कुछ ख़बरों के अनुसार आपको बता दें कि यह बताया गया कि एक्ट्रेस ने सुंदरता को बढ़ाने के लिए लिप सर्जरी करवाई। इस बात पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट करते हुए यह भी बताया था कि कैमरे में एक फिल्टर का इस्तेमाल करने पर उनके लिप्स वीडियो में थोड़े मोटे देख रहे थे। इतना ही नहीं हानिया आमिर ने मजाक ही मजाक में इस बात को क्लियर भी कर दिया कि उन्होंने कोई भी लिप सर्जरी नहीं करवाई है और वह शुरू से ही नेचुरली खूबसूरत है।
हानिया आमिर का वर्कफ्रंट
अगर हम हानिया आमिर के वर्कफ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि इन दिनों वह 'मुझे प्यार हुआ था' सीरियल में देखी जा रही हैं। इस सीरियल में उनके साथ में वहाज अली भी लीड किरदार में नज़र आ रहे हैं। इस सीरियल का टाइटल ट्रैक भी काफी फेमस हो गया था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर करती हुई नजर आती है। फैंस भी उनकी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications