..................... Pakistani actor sultan rahi worked in 800 films and won 160 awards for his roles - Hindi Filmibeat

इस एक्टर ने 800 फिल्मों में किया, 160 अवार्ड जीत कर गिनीज बुक में दर्ज करवाया नाम.. मिली बुरी मौत

sultan rahi

कई बार देखने के लिए मिलता है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पाकिस्तान से सितारे काम करने के लिए आते हैं और काफी ज्यादा फेमस हो जाते हैं। उन्हें भारतीय ऑडियंस का काफी ज्यादा प्यार भी मिलता है। आज हम आपको एक ऐसे ही पाकिस्तानी एक्टर के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं सुल्तान राही की। वह एक ऐसे पाकिस्तानी अभिनेता है जिन्होंने अपने 40 साल के अभिनय करियर में 800 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और 160 अवार्ड भी जीते।

इसी के अलावा आपको बता दें कि सुल्तान ने 800 फिल्मों में से 535 फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया। 59 फिल्मों में डबल रोल किया और रिकॉर्ड बनाया। वह अपने वक्त के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले पाकिस्तानी अभिनेता माने जाते थे। पाकिस्तानी सिनेमा में सुल्तान के योगदान का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उनकी फिल्म मौला जट्ट एक डायमंड जुबली फिल्म मानी जाती थी। जो की 15 महीने तक सिनेमा घरों में चलाई गई थी और एक कल्ट क्लासिक फिल्म भी उसे कहा गया था।

सुल्तान ने खुद को पाकिस्तान और पंजाबी सिनेमा के सबसे बेहतरीन और सफल अभिनेताओं में स्थापित कर लिया था। यहां तक कि उन्हें पाकिस्तान का क्लिंट ईस्टवुड भी कहा जाने लगा था। उन्होंने अपने करियर में 703 पंजाबी फिल्मों और 100 उर्दू फिल्मों में काम किया। जिसमें तकरीबन 160 पुरस्कार भी अपने नाम किया। आज भी पाकिस्तानी सिनेमा का नक्शा बदलने और उसका स्वर्णिम युग लाने का श्री सुल्तान को ही मिलता है।

इतना ही नहीं आपको बता दें कि सुल्तान की फिल्मों का देश से लेकर विदेश में भी रीमेक किया गया है। आज के वक्त में पाकिस्तानी सिनेमा में एक कहावत बताई जाती है कि सुल्तान राही जैसा कोई अभिनेता नहीं है और ना ही कभी हो सकता है। हालांकि अगर उनके करियर की बात की जाए तो सुल्तान राही ने अपने करियर में अच्छे खासे मुकाम प्राप्त किया। लेकिन उनका आखिरी वक्त बहुत दुखद बीता।

सुल्तान ने शाहीन से शादी की थी। लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। बाद में एक्टर ने नसीम सुल्तान से शादी रचाई। जिनसे उन्हें 5 बच्चे हुए और उसमें से एक हैदर सुल्तान अभिनेता भी है। एक्टर का जीवन साल 1996 में बहुत ही दुखद तरीके से समाप्त हुआ। वह और उनके दोस्त इस्लामाबाद से लाहौर जा रहे थे। कार का टायर फटा और सुल्तान और उनके दोस्त दोनों ही टायर लगाने के लिए नीचे उतरे। जहां पर चोर गाड़ी के पास पहुंच गए और लूटने की कोशिश की। सुल्तान और उनके दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Read more about: sultan rahi pakistan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X