पत्नी को चीट कर खूबसूरत एक्ट्रेस से रचा ली गुपचुप शादी! बेशर्म एक्टर बोला- मैं शरीफ नहीं हूं...

पाकिस्तानी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता मोहिब मिर्जा आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। उनकी दो शादियां हुई और पहली शादी साल 2005 में आमिना शेख के साथ में हुई थी।
लेकिन आपको बता दें कि मोहिब मिर्जा का पहली पत्नी से साल 2019 में तलाक हो गया था। बाद में उन्होंने 2 साल के बाद पाकिस्तान की टॉप एक्ट्रेस शुमार सनम सईद के साथ में गुपचुप तरीके से 2021 में दूसरी शादी कर ली थी। उन्होंने अपनी शादी को 2 साल तक सीक्रेट रखा। एक्टर पर तो यह भी आरोप लगे थे कि उन्होंने सनम के साथ में शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी को धोखा दिया।
मोहिब मिर्जा ने अब आखिरकार अपनी दूसरी पत्नी सनम के साथ में अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ दी है।उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा कि दीदान सीरियल की शूटिंग के वक्त उनको सनम से प्यार हो गया था। इस सीरियल को 2018 में रिलीज किया गया था और शूटिंग बहुत पहले ही हो चुकी थी। ये वो वक़्त था जब आमिना के साथ में वह शादीशुदा थे।
इसी के चलते मोहिब मिर्जा पर पहली पत्नी को धोखा देने के आरोप लगाए गए थे। उन्होंने अदनान फैजल के पॉडकास्ट के दौरान इन आरोपों पर बात की थी और कहा था कि जब उन्होंने सनम को डेट किया तब वह आमिना से अलग हो चुके थे। उन्होंने गुस्से में कहा कि सिर्फ उन्हें ही अपने तलाक के बारे में पता है और विकिपीडिया को नहीं। उन्हें ही इसके पीछे की सच्चाई मालूम है।
मोहिब मिर्जा से सवाल किया गया कि घर में किस की चलती है। ऐसा इसीलिए क्योंकि ज्यादातर घरों में महिलाओं की चलती है क्योंकि शरीफ लड़को को डिक्टेट करना काफी ज्यादा आसान होता है। इस पर एक्टर ने कहा कि किसने कहा कि मैं शरीफ हूं। अगर आदमी है तो शरीफ नहीं हो सकता है। लेकिन एक औरत शरीफ हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications



