पाकिस्तान की सबसे अमीर हिन्दू हसीना की लिस्ट में शुमार हैं ये हसीना, जिया खान से है गहरा रिश्ता

Pakistan Richest Hindu Women, Sangeeta

पाकिस्तान की इन दिनों आर्थिक स्थिति कुछ खास अच्छी नहीं है. इतना ही नहीं जब से पाकिस्तान का भारत से विभाजन हुआ है तभी से वह एक मुस्लिम मेजॉरिटी वाला देश बन चुका है. हालांकि इसके बावजूद भी वहां पर कई सारे हिंदू परिवार भी रहा करते हैं. पाकिस्तान में कुछ ऐसे हिंदू भी मौजूद है जो कि सबसे अमीर लोगों की श्रेणी में आते हैं. जिसमें एक एक्टर और एक एक्ट्रेस भी शामिल है. बता दें कि दोनों ही हिंदू है और आज हम आपको उन्हीं की नेटवर्थ के बारे में बताने वाले हैं.

पाकिस्तान की सबसे अमीर हिन्दू महिला

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पाकिस्तान में रहने वाले एक्टर और फैशन डिजाइनर दीपक पेरवानी सबसे अमीर हिंदू की लिस्ट में शुमार है. साथ ही साथ आपको बता दें कि पाकिस्तान के सबसे अमीर महिला के रूप में इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस संगीता है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि संगीता को पाकिस्तान में प्रवीण रिजवी के नाम से जाना जाता है. एबीपी न्यूज़ की एक रिपोर्ट की मानें तो विभाजन से पहले ही उनका जन्म ब्रिटिश भारत के कराची में 14 जून 1947 में हो चुका था. लेकिन अब उन्हें पाकिस्तान के सबसे अमीर हिंदू महिला के रूप में जाना गया है.

21 साल की उम्र में की करियर की शुरुआत

इसी के साथ आपको बता दें कि संगीता ने अपने जीवन में काफी ऊंचा मुकाम हासिल किया और देश की सबसे अमीर हिंदू महिला बन कर दिखाया. बता दें कि संगीता पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री और फिल्म डायरेक्टर की बन चुकी है. यहां तक कि उनकी बहन कविता उर्फ़ नसरीन रिज़वी भी फिल्म इंडस्ट्री में ही काम करती हैं. संगीता ने 21 साल की उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और 45 साल पहले उन्होंने कोह-ए-नूर नामक फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर लिया था.

इन फेमस फिल्मों में किया काम

जानकारी के लिए आपको बता दें कि संगीता अपने धर्म के कारण पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में परवीन रिजवी के नाम से जानी गई है. सभी बाधाओं से जूझने के बाद में उन्हें पाकिस्तान की सबसे सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार किया गया है. परवीन ने अपने करियर में निकाह, खिलौना, नाम मेरा बदनाम और मुट्ठी भर चावल जैसी फिल्मों में काम किया. यहां तक कि उन्हें कई सारे टीवी सीरियल्स में भी देखा गया. एक्ट्रेस ने कई सारी फिल्मों को भी डायरेक्ट किया है.

जिया खान की लगती हैं चाची

आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान में एक हिंदू महिला होने के साथ-साथ संगीता भारत से भी एक गहरा रिश्ता निभाती हैं. दरअसल आपको बता दें कि संगीता दिवंगत और मशहूर अभिनेत्री जिया खान की रिश्ते में चाची लगती हैं. बता दें कि जिया खान ने 2013 में सुसाइड कर लिया था और उसकी वजह से वह काफी चर्चा में भी आ गई थी.

संगीता की कुल संपत्ति

अगर हम संगीता की कुल संपत्ति की बात करते हैं तो आपको बता दें कि वह 39 करोड रुपए से ज्यादा संपत्ति की मालकिन बन चुकी है. पाकिस्तान में उन्हें सबसे अमीर हिंदू महिला के रूप में जाना जाता है. यहां तक कि आपको बता दें कि पिछले साल ही पाकिस्तान सरकार ने उनको टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन योगदान के लिए प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस का खिताब दिया था.

More from Filmibeat

Read more about: pakistan parveen rizvi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X