पाकिस्तान की सबसे महंगी उठी डोलियां, किसी को तोहफ़े में मिली Bugatti तो किसी को Audi R8

शादी का सीजन शुरू हो चुका है और बड़े धूमधाम से सेलिब्रिटीज की तो शादियां होती है। चाहे भारत हो या फिर पाकिस्तान दोनों ही देश में एक अलग माहौल के साथ में शादी होती है। सेलिब्रिटीज तो बहुत ही भव्यता के साथ में शादी को ऑर्गेनाइज करते हैं। लेकिन आज हम आपको पाकिस्तान की कुछ ऐसी बेहद ही महंगी शादियों के बारे में बताने वाले हैं।
अनूश अम्मार और मुनीब
पाकिस्तान के कपड़ा उद्योगपति और सीनेटर गुलजार अहमद ने अपनी पोती अनूश अम्मार की शादी बहुत ही भव्य तरीके से की थी। बता दे कि इस कपल ने पहले पाकिस्तान की बादशाह ही मस्जिद में निकाह किया। इसके बाद में सभी मेहमानों को लेकर तुर्की पहुंचे। गुलजार अहमद ने मेहमानों के जाने आने का और रहने का सारा खर्च उठाया था। वहां से शादी करके लौट के बाद पाकिस्तान में एक वेडिंग सेरेमनी रखी गई। यहां पर कपल ने व्हाइट क्रिश्चियन वेडिंग की।
जैनब जोरैज और जोरैज मलिक
दो इंडस्ट्रियल मुगलों के बीच की शादी बहुत ही ग्रैंड होगी। दरअसल मलिक रियाज के पोते जोरैज की शादी जैनब से हुई। इस दौरान मलिक रियाज ने पूरे लाहौर के बहरिया शहर को तो सजाया ही लेकिन इसी के अलावा पोते को शादी के तोहफे में बुगाटी कर गिफ्ट कर दी थी।जिसकी कीमत 10 करोड़ से ज्यादा है। बता दे कि अमेरिका से मंगवाई गई स्पेशल आतिशबाजी भी इस ग्रैंड वेडिंग में की गई थी।
शर्मिला फारूकी और हशम रियाज शेख
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सदस्य कहीं जाने वाली शर्मिला फारूकी ने पूर्व वॉल स्ट्रीट इन्वेस्टमेंट बैंकर और राष्ट्रपति सलाहकार हशम रियाज शेख के साथ में शादी रचाई। इस शादी के दौरान भारतीय सेलिब्रिटी सुखबीर सिंह भी शामिल हुए। बता दे कि इस शादी में दुल्हन ने सभी रूढ़ियों को तोड़ दिया और एक सफेद घोड़े पर ग्रैंड एंट्री मारी थी। खबरों के अनुसार शर्मिला की वेडिंग आउटफिट की कीमत तकरीबन 6 मिलियन PRK यानी की 17,72,478 रुपए की थी।
हमजा मलिक और मरियम मलिक
मलिक रियाज की पोती मरियम की बात आई तो उन्होंने बहुत ही लग्जरियस तरीके से शादी रचाई। पैसे खर्च करने में उन्होंने कोई भी कंजूसी नहीं की। इस दौरान उन्होंने एक हेलीकॉप्टर की भी व्यवस्था की। पूरी बारात को हेलीकॉप्टर के जरिए वेन्यू पर पहुंचाया गया। इतना ही नहीं मलिक रियाज ने अपने दामाद हमजा को 100 मिलियन PRK के अलावा ऑडी R8 का गिफ्ट की।
मेहरून्निसा और मुनीर अहमद
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने अपनी पोती मेहरून्निसा की शादी उद्योगपति चौधरी मुनीर अहमद के बेटे के साथ टेकरी। बता दे की कपल की ग्रैंड वेडिंग हुई थी। इस कपल ने अपनी शादी का जश्न पाकिस्तान के अलावा दुबई और लंदन में भी बनाया। उन्होंने मस्जिद नबवी में शादी की और इस समाहरों में 4000 से ज्यादा मेहमानों को बुलाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications




