इस दुल्हनिया को देख बिदके लोग, मशहूर हसीना ने शादी में दूल्हे के साथ फोटोशूट कराते हुए गिरा दिया पल्लू और...

Misha Japanwala Wedding Look: दुनियाभर में ट्रेडिशनल लुक्स और इंडियान साड़ी और लहंगा लुक्स काफी तेजी से छा रहे हैं। भारत के साथ साथ पाकिस्तानी शादियां भी दुनिया भर में लाखों लोगों का ध्यान खींचने का मौका नहीं छोड़तीं। पाकिस्तानी दुल्हन और उनके लुक्स भी काफी पसंद किए जाते हैं। आज हम आपके लिए ऐसी ही एक पाकिस्तानी दुल्हन का लुक लेकर आए हैं। लेकिन इसे देखकर जरा आप हैरान हो सकते हैं।
शादियों के सेंटर ऑफ अट्रैक्शन वेडिंग आउटफिट होते हैं और ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए, दुल्हनें अपनी शादी में हर चीज को यूनिक और यादगार रखना चाहती हैं। ऐसे ही दुल्हन मीशा जापानवाला ने भी अपनी वेडिंग को यादगार बनाने के लिए अपने रिसेप्शन के आउटफिट में शानदार एक्सपेरिमेंट किया। मीशा पाकिस्तान की विजुअल आर्टिस्ट और फैशन डिजाइनर भी हैं। दुल्हन ने अपने रिसेप्शन लुक में ब्रेस्टप्लेट्स के कॉन्सेप्ट को लागू किया और इसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
मीशा जापानवाला के इस लुक को देखकर किसी को भी उर्फी जावेद का कुछ दिनों पुराना लुक याद आ सकता है। लेकिन आपको बता दें कि मीशा जापानवाला का ये लुक उर्फी से कही ज्यादा पुराना हैं और उन्हें इस ब्रेस्टप्लेट फैशन की महारत भी हासिल है। मीशा जापानवाला तमाम इंटरनेशनल सेलेब्स के लिए ब्रेस्टप्लेट आउटफिट तैयार कर चुकी हैं।
कराची में जन्मीं डिजाइनर मीशा जापानवाला ने अपने लव फिशर नील से ग्रैंड वेडिंग की। हालांकि, उनकी शादी में जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है उनका लुक। दरअसल, उन्होंने अपने वेडिंग रिसेप्शन पर सिग्नेचर ब्रेस्टप्लेट के साथ कराची के फेमस डिजाइनर रिज़वान बेग द्वारा स्पेशली डिजाइन की गई एंटीक गोल्डन साड़ी पहनी थी।
साड़ी पर सदियों पुरानी मरोरी कढ़ाई की गई थी और उसके पल्लू पर कपल का नाम छपा हुआ था। उन्होंने इसे एमराल्ड ग्रीन कलर के मखमली ब्लाउज और सोने की कढ़ाई वाले नेट दुपट्टे के साथ पेयर किया था, लेकिन रिसेप्शन वेन्यू की ओर जाने से पहले, नई दुल्हन ने खुद के द्वारा डिज़ाइन किया गया एक हाई-नेक वाला गोल्ड रेज़िन ब्रेस्टप्लेट पहना था।
उन्होंने अपनी मां की ज्वेलरी के साथ अपना लुक पूरा किया था, जिसमें एक मोर की आकृति वाला हार, एक कंगन और एक मांग टीका शामिल था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मैचिंग चोकर, इयररिंग्स और झूमर भी पहना था। स्लीक बन, न्यूड लिपस्टिक, स्मोकी ब्राउन आईशैडो और हाइलाइटेड चीक्स ने मीशा के लुक को पूरा किया था। दूसरी ओर, दूल्हे ने हाथ से बनी बनारसी शेरवानी पहनी थी और दोनों एक साथ बहुत खूबसूरत लग रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications


