बेटे नर्क कर दी थी 'पाकीजा' एक्ट्रेस की जिंदगी, एक-एक निवाले को तरसाया, बंद करके रोज करता था पिटाई..
Geeta Kapoor Story: कहते हैं कि फिल्म स्टार्स की कमाई शानदार होती है और वो करोड़ों में खेलते हैं। लेकिन आपसे कहा जाए कि एक ऐसी अदाकारा थी जिसने लाखों दिलों पर राज किया लेकिन बुढ़ापे में उसका ऐसा हाल हुआ कि वो वृद्धा आश्रम में रही।

ये अभिनेत्री ने अपने करियर में करीब 100 फिल्मों में काम किया। हालांकि जब वो बच्चों के भरोसे पर आई तो उसको नकार दिया गया। काम करके इस अभिनेत्री ने अपने बच्चों को पढ़ाया-लिखाया और उनके पैरों पर खड़ा भी किया लेकिन औलादों ने फर्ज नहीं निभाया।
हम बात कर रहे हैं कि पाकीजा फेम अभिनेत्री गीता कपूर की जिन्होंने राजकुमार के साथ धमाकेदार काम किया था। इस अभिनेत्री का बुढ़ापा किसी अभिषाप से कम नहीं था।
रोज पीटता था बेटा
'पाकीजा' और 'रजिया सुल्तान' जैसी फिल्मों की इस अदाकारा के बेटे ने उनका साथ नहीं दिया। जब वो बीमार थीं और अस्पताल में तड़प रहीं थीं तो उनका बेटा उनको वहीं पर छोड़कर चला गया। पता चला है कि जब वो साथ रहता था तो एक्ट्रेस को पीटा करता था। रोज मारना और खाना ना देना उसकी आदत बन गई और कई कई दिन घर में बंद करके रखता था। जब इस दिग्गज अदाकारा की मौत वृद्धाश्रम में हुई थी तो अंतिम संस्कार के लिए बेटे का इंतजार करीब 3 दिन किया गया था। हालांकि इस बदनसीब मां की चिता को आग देने बेटा नहीं आया। मजबूर होकर बेटी ने मां का अंतिम संस्कार किया गया थी। गीता कपूर की कहानी काफी इमोशनल करने वाली है और ऐसी औलादों से बचने की नसीहत देने वाली है।
कौन है गीता कपूर का बेटा
गीता कपूर के बेटे का नाम राजा कपूर है जो कि एक कोरियोग्राफर है। जब वो अस्पताल में भर्तीं थीं तो उनका बेटा ऐसे ही छोड़कर भाग गया था। बाद में अशोक पंडित और निर्माता रमेश तौरानी ने उनके सारे बिलों का भुगतान किया था। आज भी लोग राजा कपूर को गालियां देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
