शादी होते ही छोड़ी इंडस्ट्री, बेटे के जन्म के बाद बढ़ा 40 किलो वजन, परेशानियों से जूझ रही है ये हसीना

Minal Khan Post Delivery Weight Gain: मिनाल खान को पाकिस्तान की एक मशहूर अभिनेत्री माना जाता है और आपको बता दें कि उन्होंने हसद, घमंड और किस्मत जैसे बेहतरीन ड्रामा सीरियल्स में भी काम किया है। लेकिन करियर के पीक पर 2021 में उन्होंने एक्टर एहसान मोहसिन के साथ में शादी कर ली थी। नवंबर 2023 में उनका एक बेटा भी हो गया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मिनाल खान की डिलीवरी सी सेक्शन से हुई थी और बाद में उनका वजन भी काफी ज्यादा बढ़ गया था। मां बनने के बाद में उनकी पूरी जिंदगी बदल गई थी और अब उन्होंने इस पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि महिलाओं पर अच्छा दिखने और शेप में रहने का बहुत प्रेशर होता है।
मिनाल खान का कहना है कि वह भी इस प्रेशर का सामना कर रही है। उन्होंने अपने बेटे के साथ में एक तस्वीर भी शेर की और कैप्शन में लिखा कि "सोसाइटी के प्रेशर का मुझ पर बहुत ही गहरा असर पड़ रहा है। प्रेगनेंसी और सी सेक्शन डिलीवरी के बाद में 40 किलो से ज्यादा वजन बढ़ाने पर मैं बेस्ट फील नहीं कर पा रही हूं। इसके बावजूद भी मुझ पर सबसे अच्छे देखने का प्रेशर होता है।"
मिनाल खान ने नई माओं को भी हिम्मत भी है और उन्होंने लिखा कि "मदरहुड एक बहुत ही खूबसूरत अनुभव होता है। जो भी महिलाएं नई-नई मां बन रही है वह अकेली नहीं है। सब साथ हैं।" अभिनेत्री ने नई माओं को वर्कआउट करने के लिए भी मोटिवेट किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि दुनिया को यह दिखा दो कि आखिरकार ये दुनिया कौन चला रहा है।
मिनाल खान ने यह भी बताया कि मां बनने के 8 महीने के बाद भी वह पहले की तरह ही महसूस करती हैं। वह खुद को खुशकिस्मत मानती है कि वह एक जिंदगी को इस दुनिया में लेकर आई है और परिवार के अलावा पति से मिले हुए सपोर्ट से भी वह काफी ज्यादा खुश है। काम की बात करें तो शादी के बाद उन्हें किसी भी प्रोजेक्ट में नहीं देखा गया है। वह कम से ब्रेक लेकर अपने पति और बेटे के साथ वक्त बिता रही है।


Click it and Unblock the Notifications















