एक चीफ और कंट्रोवर्सी की लंबी लिस्ट...सिर्फ बॉलीवुड नहीं हॉलीवुड भी आया चपेट में
हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऐसी कौन कौन सी फिल्में हैं जो सीबीएफसी की कैंची से नहीं बच पाई है। आइए डालते हैं एक नज़र।
अंलकृता श्रीवास्तव की फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया है जिसके बाद इंडस्ट्री में काफी विवाद चल रहा है। इस फिल्म के पक्ष में पूरा बॉलीवुड एक तरफ होकर सेंसर बोर्ड की काफी अालोचना कर रहा है। बता दें कि पहलाज निहलानी 2015 में सीबीएफसी के मुखिया बने थे।
जबसे पहलाज निहलानी के हाथों में सीबीएफसी की डोर गई गई है तभी से ही ऐसे कई फिल्म मेकर हैं जो सेंसर बोर्ड से निराश रहे हैं। ऐसी बहुत सी फिल्में हैं जिनपर बहुत ज्यादा कांट छांट की गई जिसके बाद लोग और फिल्म मेकर काफी निराश हुए थे। यही नहीं, उनका तो कई बार लोगों ने और इंडस्ट्री ने काफी विरोध किया है।
रणवीर सिंह का नाम सुनते ही दीपिका ने कहा..मुझे कुछ सुनाई नहीं दे रहा है..
उदाहरण के तौर पर आप शाहिद कपूर की उड़ता पंजाब को ही ले लीजिए। जिस तरह से सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को पास न करने के लिए विवाद किए थे। इस फिल्म में कट लगाने के मुद्दे पर काफी विवाद हुए। इस फिल्म के प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप ने इतना तक कह दिया था कि ये लड़ाई अब व्यक्तिगत हो चुकी है।
बहरहाल, अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऐसी कौन कौन सी फिल्में हैं जो सीबीएफसी की कैंची से नहीं बच पाई है। आइए डालते हैं एक नज़र...


Click it and Unblock the Notifications











