..................... Padmini Kolhapuri slapped Rishi Kapoor 8 times on the sets of the film Prem Rog At the age of 17 - Hindi Filmibeat

17 साल की नई-नवेली एक्ट्रेस ने ऋषि कपूर को भरे सेट पर जड़े थे 8 थप्पड़, राज कपूर ने हसीना को दी...

Padmini Kolhapure

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर ने 70 के दशक से लेकर 90 के दशक तक इंडस्ट्री पर राज किया है। उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री का सुपरस्टार माना जाता था और इतना ही नहीं उन्होंने अपने पूरे करियर में काफी सारी हिट फिल्में भी दी हैं। लेकिन आज हम आपको उनकी एक बेहद ही शानदार फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिनको साल 1982 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म के दौरान उनके साथ में मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी नजर आई थी और दोनों की जोड़ी भी काफी दर्शकों को पसंद आई।

ऋषि कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म हुई थी ब्लॉकबस्टर

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम 'प्रेम रोग' है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म थी, जिसको ऋषि कपूर के पिता डायरेक्टर राज कपूर ने निर्देशित और निर्मित किया। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म काफी अच्छी खासी चली। जिसने काफी अच्छी खासी कमाई भी की। यह फिल्म साल 1982 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।

17 साल की उम्र में पद्मिनी कोल्हापुरी ने ऋषि कपूर के साथ की थी दूसरी फिल्म

आईएमडीबी की एक रिपोर्ट के अनुसार जब फिल्म 'प्रेम रोग' रिलीज की गई थी तो एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी सिर्फ 17 साल की थी। उस समय वह बॉलीवुड में नई-नई आई थी। ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी की साथ में यह दूसरी फिल्म थी और इससे पहले दोनों ने नासिर हुसैन की फिल्म 'जमाने को दिखाना है' में साथ में काम किया। जिसको साल 1981 में रिलीज किया गया था और यह बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। लेकिन एक बार फिर से तकरीबन 1 साल बाद दोनों की जोड़ी फिल्म 'प्रेम रोग' पर बनी और 80 के दशक की सुपरहिट जोड़ी बन गई।

पद्मिनी कोल्हापुरी ने ऋषि कपूर को मारे थे 8 थप्पड़

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'प्रेम रोग' में एक सीन के लिए पद्मिनी कोल्हापुरी को ऋषि कपूर को थप्पड़ जड़ना था। लेकिन इस सीन को पूरा करने के लिए उन्हें पूरे 8 रीटेक लगे थे। एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा खुद किया था कि एक परफेक्ट शॉट पाने के लिए ऋषि को उन्हें 8 थप्पड़ मारने पड़े। थप्पड़ की आवाज से पूरा फिल्म सेट गंज चुका था। बाद में वह काफी डर भी गई थी क्योंकि फिल्म के डायरेक्टर यानी कि राज कपूर, ऋषि के पिता थे। हालांकि, राज कपूर ने एक्ट्रेस का हौसला बढ़ाया और परफेक्ट शॉट मिलने के बाद वह काफी खुश हो गए।

फिल्म का बजट और कलेक्शन

लेकिन अगर फिल्म 'प्रेम रोग' के बजट और कलेक्शन की बात की जाए तो आपको बता दें कि उस दौर में फिल्म को बनाने के लिए 2 करोड़ 75 हज़ार का बजट लगा। लेकिन यह साल की सुपरहिट फिल्म साबित हुई और बजट से तीन गुना कलेक्शन किया। दरअसल फिल्म ने 6 करोड़ की कमाई की थी और ओवरऑल कलेक्शन 13 करोड़ का रहा। इस फिल्म को निर्देशक राज कपूर की क्लासिक कृति बताया जाता है और यह सिल्वर जुबली ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई।

Read more about: padmini kolhapure
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X