उधार के गहने पहन इस हसीना ने रचाई भाग कर शादी, भरे सेट पर प्रिंस को दिया था किस

Padmini Kolhapure, poonam dhillon

Padmini Kolhapure Controversy: 80 के दशक में कई सारी ऐसी हसीनाएं थी जो कि अपनी खूबसूरती के लिए काफी पसंद की जाती थी। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिनकी मासूमियत पर हर कोई फिदा हो जाता था। उनकी हिम्मत इतनी थी कि उन्होंने अपने समय में डायरेक्टर प्रोड्यूसर के साथ में इश्क फरमाया। दरअसल हम बात कर रहे हैं पद्मिनी कोल्हापुरे की।

पद्मिनी कोल्हापुरे एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने 21 साल की उम्र में अपने ही प्रोड्यूसर के साथ में इश्क लड़ाया। बता दे कि यह उस वक्त की बात है जब एक्ट्रेस मिथुन चक्रवर्ती के साथ फिल्म 'ऐसा प्यार कहां' की शूटिंग कर रही थी। इस फिल्म को प्रदीप शर्मा ने प्रोड्यूस किया था और पद्मिनी उनके प्यार में दीवानी हो गई थी।

पद्मिनी कोल्हापुरे तो प्रोड्यूसर के प्यार में इतनी ज्यादा पागल हो चुकी थी कि उन्होंने अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी करने तक को राजी हो गई थी। दोनों ने घर से भाग कर शादी कर ली। उनके पास में ना तो कोई जेवर था और ना ही कपड़े थे। तब पूनम ढिल्लों ने अपने गहने और कपड़े उन्हें पहनाए। उधार लिए हुए कपड़े और गहनों में पद्मिनी ने शादी की थी। पूनम ढिल्लों ने इस पर बताया था कि वह दोनों काफी छोटे थे और उन्हें किसी भी चीज की खबर नहीं थी। इसीलिए दोस्ती के नाते मैंने उनकी मदद की।

पद्मिनी कोल्हापुरे अपनी निजी जीवन को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रही। दरअसल आपको बता दें कि साल 1981 में 'आहिस्ता-आहिस्ता' फिल्म की शूटिंग के दौरान ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स भारत के दौरे के लिए आए थे। तब उन्होंने शूटिंग देखने की इच्छा जाहिर की और सेट पर पहुंचे। पद्मिनी ने उनका फूलों से बनी माला को पहनकर स्वागत किया और उन्हें गालों पर किस कर दिया। इस पर काफी बवाल भी हुआ था और उनकी तस्वीर ब्रिटेन में छापी गई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X