7 साल की उम्र में किया डेब्यू, 1 सीन के लिए राज कपूर से भिड़ गई थीं ये एक्ट्रेस, गुस्से में कहा- जाओ...

हिंदी सिनेमा में एक ऐसी अभिनेत्री थीं जिन्हें राज कपूर की फेवरेट कहा जाता था। उन्हें एक दौर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म देते हुए देखा गया। यह अभिनेत्री राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन रह चुकी है। अगर आप अभी भी नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे की।
पद्मिनी कोल्हापुरे ने राज कपूर की फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम से जीनत अमान के बचपन का किरदार निभा कर एंट्री मारी थी। उन्होंने बेहद कम उम्र में एक अच्छा खास मुकाम हासिल किया। मिथुन चक्रवर्ती और पद्मिनी की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। उन्होंने साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म प्यार झुकता नहीं में साथ में काम किया था।
पद्मिनी कोल्हापुरे ने राज कपूर के साथ 1982 में फिल्म प्रेम रोग में काम किया और इसमें एक जबरदस्त प्रेम कहानी दिखाई गई थी। एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए बताया था कि लोगों की बातों में आकर राज कपूर ने फिल्म में एक इंटीमेट सीन को एड करने का सोचा था और इसके लिए मैंने साफ इनकार कर दिया था। मैं इस तरह का सीन नहीं कर सकती थी। तब राज जी मुझसे नाराज हो गए थे और बोले जो तुम अपनी शूटिंग पूरी करो मैं सेट पर नहीं आऊंगा।
पद्मिनी कोल्हापुरे ने इस पर बात करते हुए बताया कि वह वहां से चली गई थी और फिल्म इस तरह से शूट की गई थी जिस तरीके से लिखी गई थी। यह फिल्म काफी बड़ी हिट साबित हुई थी और लोगों को भी पसंद आई थी। इस फिल्म के गाने भी सुपरहिट साबित हुए थे। राजेश खन्ना के साथ एक्ट्रेस ने सौतन फिल्म में भी काम किया है और वह एक्टर की बहुत बड़ी फैन रह चुकी है। राजेश खन्ना की एक झलक पाने के लिए अभिनेत्री एयरपोर्ट पर चली गई थी और उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था।


Click it and Unblock the Notifications











