1Year: 200 करोड़ी फिल्म को लेकर तगड़ा बवाल, तोड़-फोड़ और मारपीट, सलमान खान समेत कई Reject
बॉलीवुड में यूं तो फिल्में कई आती हैं.. कई हिट होती हैं तो कई फ्लॉप.. कुछ ही ऐसी फिल्में होती हैं जो इतिहास लिख जाती हैं। ऐसी ही एक फिल्म 1 साल पहले आज के ही दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सबकुछ था.. बड़े स्टार्स, भारी भरकम बजट लेकिन सुर्खियां इसे जबरदस्त कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से मिली। हालत ये हो गई थी कि लोग तोड़-फोड़ और मारपीट पर भी उतर आए थे। इतने बवाल के बीच ये फिल्म रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार चली। और तो और बवाल के चलते ऐन वक्त पर फिल्म का नाम तक बदलना पड़ा था।
[Manikarnika Movie Review : कंगना का शानदार अवतार, जीत ली जंग लेकिन फिर भी हार गई फिल्म]
अगर आप अब तक नहीं समझे तो बता देते हैं कि हम बात कर रहे हैं दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह की फिल्म पद्मावत की। जी हां! आज इस फिल्म को रिलीज हुए 1 साल पूरा हो गया है। इस फिल्म को लेकर करणी सेना का जबरदस्त बवाल तो आप भी आज तक नहीं भूले होंगे। 200 करोड़ के बजट पर तैयार की गई इस फिल्म के आलीशान सेट को कई बार तहस-नहस भी किया गया। सबसे ज्यादा जघन्य था फिल्म को लेकर विरोध के दौरान बच्चों की स्कूल बस को जलाना।

वहीं की रिलीज की कहानी जितनी फिल्मी है.. इसे बनाने की कहानी उससे कहीं ज्यादा ड्रामा से भरी हुई है। क्या आपको पता है इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली दीपिका-रणवीर नहीं बल्कि सलमान ऐश्वर्या को लेना चाहते थे। तो चलिए इसी बात पर हम आपको आगे बताते हैं पद्मावत से जुड़ी कुछ ऐसी ही दिलचस्प बातें और बताते हैं पद्मावत से जुड़ी सलमान-ऐश्वर्या की चौंकाने वाली कहानी-


Click it and Unblock the Notifications











