'रामायण' के इस सीन में रामानंद सागर के साथ फूट-फूटकर रोई थीं पद्मा खन्ना, इस कारण छोड़ दी इंडस्ट्री

मशहूर एक्ट्रेस पद्मा खन्ना को कौन नहीं जानता है. उन्होंने अभिमान फिल्म में अमिताभ बच्चन की पत्नी का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी. उन्होंने कई सारी हिट फिल्मों में काम किया. लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता रामानंद सागर की रामायण में कैकई किरदार निभा कर मिली. इस शो से एक्ट्रेस को घर-घर में जाना जाने लगा. लेकिन आज हम जाने वाले हैं कि पद्मा खन्ना कहां है और अब क्या कर रही हैं.
पद्मा खन्ना ने निभाया था कैकई का किरदार
पद्मा खन्ना बॉलीवुड की जानी-मानी हसीना है और उन्होंने इंडस्ट्री को काफी हिट फिल्में भी दी हैं. बता दें कि एक्ट्रेस ले बॉलीवुड के साथ अब भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है. पद्मा खन्ना ने बतौर एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि डायरेक्टर भी काम किया है. आज भी उन्हें कैकई के किरदार की वजह से जाना जाता है. रामानंद सागर की रामायण में पद्मा खन्ना कोप भवन वाला सीन शूट कर रही थी तो उस दौरान वह और रामानंद सागर खूब रोने लग गए थे.
कोप भवन के सीन के दौरान रोने लगे थे पद्मा और रामानंद सागर
एक इंटरव्यू के दौरान पद्मा खन्ना ने इस बात का खुलासा किया था कि रामानंद सागर कोप भवन का सीन डायरेक्ट कर रहे थे. इसमें राजा दशरथ से कैकई नाराज हो जाती है और वह सीन काफी ज्यादा इमोशनल हो जाता है. जिसके बाद मैं और रामानंद सागर कैमरा बंद होने के बाद में काफी देर तक रोने लग गए थे.
पद्मा खन्ना ने 7 साल की उम्र से शुरू किया था नृत्य
पद्मा खन्ना की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने 7 साल की उम्र से ही डांस सीखना शुरू कर दिया था. 12 साल की उम्र से उन्होंने तबला वादक पंडित शमता प्रसाद के साथ में स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस भी दी थी. वह कत्थक में काफी ज्यादा माहिर बताए जाते थे. जिसके बाद में एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने महज 12 साल की उम्र में 1961 में आई फिल्म भैया से डेब्यु कर लिया था.
400 से भी ज्यादा फिल्मों में किया काम
लेकिन जब पद्मा खन्ना की फिल्म 1970 में जॉनी मेरा नाम आई तो यहां से उन्हें काफी बड़ा ब्रेक मिला. इस फिल्म में उन्होंने कैबरे डांसर का किरदार निभाया था. यह फिल्म काफी हिट गई थी. बता दें कि पद्मा ने 400 से भी ज्यादा भाषाओं में फिल्मों में काम किया है. लेकिन बाद में एक्ट्रेस ले फिल्ममेकर जगदीश एल सिडाना से शादी रचाई और उसके बाद में न्यूजर्सी में जाकर बस गई. शादी के बाद में एक्ट्रेस ने एक्टिंग छोड़ दी थी.
कुछ सालों बाद पति को खोया
पद्मा खन्ना ने न्यूजर्सी में जाकर पति के साथ में एक कथक डांस एकेडमी भी खोल ली और उसका नाम इंडियानिका डांस एकेडमी रख दिया. लेकिन कुछ ही सालों के बाद में एक्ट्रेस के पति की मौत हो गई और वह पूरी तरह से टूट गई थी. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने पति के सपने को जिंदा रखा और वह अपने बच्चों के साथ मिलकर डांस एकेडमी चला रही है.
बच्चों की पढ़ाई के चलते शिफ्ट हो गई थी विदेश
पद्मा खन्ना से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि बॉलीवुड उन्होंने क्यों छोड़ा तो उन्होंने इस बारे में जवाब देते हुए कहा कि "मैं बॉलीवुड छोड़कर न्यूजर्सी इसीलिए चली गई थी क्योंकि मुझे यहां पर भारतीय क्लासिकल आर्ट की कमी नजर आई थी. यहां तक कि मेरे बच्चे भी आगे की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका जाना चाहते थे. जिस वजह से मैं और मेरे पति अपने बच्चों से दूर नहीं रह सकते थे और इसीलिए परिवार को साथ रखने के लिए हम अमेरिका में ही जाकर बस गए."


Click it and Unblock the Notifications