Oye Oye Girl Sonam: आखिरकार मिल ही गई सोनम खान; अंडरवर्ल्ड से थे कनेक्शन, नाबालिक उम्र में की थी शादी

sonam kapoor

अभिनेत्री सोनम खान एक ऐसा नाम है, जो बॉलीवुड इंडस्ट्री में 90 के दशक में बिकनी गर्ल के नाम से काफी फेमस था. फिल्म 'त्रिदेव' के फेमस गाने 'ओए ओए नजर ने किया है इशारा' से लाखों लोगों के दिलों पर ऐसा जादू चलाया कि उस दौर की फेमस अभिनेत्री रही माधुरी और संगीता को भी लोगों को भूलने पर मजबूर कर दिया। लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि सोनम खान ने अचानक बॉलीवुड की दुनिया को अलविदा कह दिया.

बताया जाता है कि सोनम का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ जोड़ा गया था. माना जाता है कि सोनम इसी वजह से देश छोड़कर चली गई थी. लेकिन वही एक बार फिर सोनम खान सुर्खियां बनकर सामने आई है. सोनम खान को लेकर खबरें है कि वह जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में वापसी करने का मन बना रही है. हाल ही में अभिनेत्री ने अपना एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे काफी पहले ही वापसी करना चाहती थी, लेकिन हो नहीं पाई. उन्होंने अचानक बॉलीवुड को अलविदा क्यों कह दिया था ,इस पर भी बातचीत की है.

सोनम खान ने इंटरव्यू में बातचीत के दौरान अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें शेयर की है. उन्होंने बताया है कि वह फाइनली मुंबई वापस आ गई है. सोनम ने कहा कि उन्हें मौका मिला तो वह फिल्मों के साथ-साथ और ओटीटी पर भी डेब्यू करना चाहिए. सोनम खान ने कहा कि वह 3 साल पहले ही वापसी करना चाहती थी लेकिन यह नहीं हो पाया. और फिर कोविड-19 आ गया. यहां पर वापस चीजें सेटअप करने में काफी समय लग गया है. मैं हमेशा ही परिवार की छाया में रही हूं, लेकिन आज यही है, 'पास्ट की बातें पास्ट में जाने देते हैं'.

सोनम खान ने कहा कि बॉलीवुड छोड़ने की वजह मेरी शादी थी. त्रिदेव के मेकर राजीव राय से मैंने शादी की थी, वह भी बेहद कम उम्र में. राजीव पर एक जानलेवा हमला हुआ था, जिसकी वजह से हमें भारत छोड़कर लॉस एंजेलिस जाना पड़ा. इसके बाद हम स्विजरलैंड में सेटल हो गए. लेकिन फिर 15 साल के सेपरेशन के बाद हमारा डाइवोर्स हो गया. जानकारी के लिए बता दें कि सोनम और राजीव का एक बेटा भी है. माना जाता है कि अंडरवर्ल्ड डॉन के इंवॉल्वमेंट की वजह से दोनों अलग हुए हैं.

सोनम ने अपने शुरुआती दौर को याद करते हुए बताया कि जब मैंने 1988 में यश चोपड़ा की फिल्म 'विजय' से अपने करियर की शुरुआत की थी, तो मेरे पास नए ऑफर्स की लाइन लग गई थी. मुझे बॉलीवुड में जरा सा भी स्ट्रगल नहीं करना पड़ा था. इसके बाद फिल्म त्रिदेव, मिट्टी और सोना से मुझे रातों-रात पॉपुलरिटी मिली. लेकिन फिर मैंने शादी कर ली. उस समय मेरी उम्र 17 साल की थी और मैं काफी नादान थी, मुझे नहीं पता उस वक्त मेरे दिमाग में क्या चल रहा था, मैं अपना एक परिवार चाहती थी.

फिल्मी दुनिया के बारे में बात करते हुए सोनम ने कहा कि मेरे लिए इंडस्ट्री हमेशा सपोर्टिव रही है, मुझे कभी कोई दिक्कत नहीं हुई, सबको पता था कि मैं कितनी यंग हूं, सब मुझे उस वक्त बच्चे की तरह ट्रीट करते थे, मैंने पिछले 30 सालों में पूरी दुनिया के चक्कर काट लिए हैं, और यह पूरा वक्त मैंने अपने बेटे गौरव राय को दिया है ,क्योंकि वही मेरी जिंदगी है.

बता दें कि सोनम ने 14 साल की उम्र में मूवी इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था और 17 साल की उम्र में रिटायरमेंट भी ले ली थी. 3 दशक के बाद अब वह वापस लौटी है. सोनम एक्टर रजा मुराद की भतीजी है और उनका असली नाम बख्तावर खान है. सोनम अभी 50 साल की हो गई है और उन्हें इंडस्ट्री छोड़े 30 साल से ज्यादा बीत चुके हैं.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X