उम्र को दिखाया ठेंगा, 40 के क्लब में शामिल होने के बाद मां बनीं ये सेलिब्रिटी

मां बनना एक बेहद खास अनुभव है। मां बनने से साथ-साथ कई तरह की जिम्मेदारियां खुद-ब-खुद ही आ जाती हैं। लेकिन वर्किंग मॉम्स और खास तौर पर किसी सेलिब्रिटी मां के लिए एक बच्चे को जन्म देने जितना समय निकालना काफी मुश्किल भरा काम होता है। इसलिए बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी मांओं ने उम्र के उस पड़ाव पर मां बनना स्वीकार किया है, जब वह अपने कॅरियर और अपने परिवार को अच्छी तरह से संभाल चुकी होती हैं। अब वह जमाना गया जब महिलाओं के लिए आमतौर पर कहा जाता था कि 25 तक शादी और 30 तक बच्चे, बाकी की जिंदगी आराम से बिताना। स्टार्स अब अपनी जिन्दगी के फैसले रटी-रटाई थ्योरी पर नहीं बल्कि अपनी शर्तों पर लेती हैं।

आइए जानते हैं बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की उन मांओं के बारे में जो 40 साल के बाद बनीं मां

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान

दो बच्चों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान 'जेह' की मां करीना कपूर खान ने अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एन्जॉय किया था। करीना ने जब जेह को जन्म दिया उस समय वह 40 साल की थी। पहली प्रेग्नेंसी की तरह ही करीना की दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी मीडिया का पूरा फोकस उन पर था। करीना भी समय-समय पर अपने बेबी बंप की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती थी।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

राज कुंद्रा से शादी के बाद शिल्पा ने अपने पहले बच्चे वियान को साल 2012 में 37 साल की उम्र में जन्म दिया। इसके बाद साल 2020 में जब शिल्पा 45 साल की थी उस समय उन्होंने सरोगेसी के माध्यम से अपने दूसरे बच्चे, अपनी बेटी समिशा का स्वागत किया।

प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा

साल 2021 में बॉलीवुड की चुलबुली गर्ल प्रीति जिंटा ने सरोगेसी के माध्यम से जुड़वा बच्चों, एक बेटा और एक बेटी को पाया। प्रीति 46 साल की उम्र में मां बनी। अपनी मां बनने की खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्रीति ने अपने बच्चों के नाम जय जिंटा गुडनफ और जिया जिंटा गुडनफ बताया।

फराह खान

फराह खान

शिरीष कुंदर से शादी के बाद फराह ने एक पूरे फैमिली पैकेज को जन्म दिया। 43 साल की उम्र में फराह ने तीन बच्चों को जन्म दिया और अपनी फैमिली को कंप्लीट किया।

अमृता राव

अमृता राव

अपने बॉयफ्रेंड आरजे अनमोल से शादी के बाद नवंबर 2020 में अमृता राव ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। अमृता ने 40 साल के क्लब में शामिल होने के बाद ही अपने बेटे वीर को जन्म दिया। जन्म के काफी महीनों तक अमृता ने अपने बच्चे को सोशल मीडिया से दूर रखा था।

किश्वर मर्चेंट

किश्वर मर्चेंट

टीवी स्टार किश्वर ने साल 2021 में अपने बेटे को जन्म दिया था। 40 साल की उम्र में किश्वर ने बेटे को जन्म देकर यह साबित कर दिया बच्चे भगवान की देन होते हैं। किश्वर मर्चेंट ने अपने बेटे का नाम निर्वैर राय रखा है।

अनीता हसनंदानी

अनीता हसनंदानी

फरवरी 2021 में अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी माता-पिता बने। अनीता ने अपने बेटे का नाम आरव रखा है। अनीता ने भी 40 क्लब में पैर रखने के बाद ही मातृत्व का अनुभव किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X