Oscars Winning Films 2023: इन ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकेंगे ऑस्कर जीतने वाली फिल्में

अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर के डॉल्बी थिएटर में 95वें अकादमी अवार्ड्स समारोह का आयोजन किया गया। हर साल की तरह इस साल भी दुनिया भर की नजरें ऑस्कर अवार्ड्स समारोह पर टिकी हुई थी। भारत से दो फिल्मों ने ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया है। बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में 'द एलिफैंट व्हिस्पर्स' और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का गाना 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर जीता है। इसके अलावा देश-विदेश की कई और भी फिल्में भी ऑस्कर जीतने में कामयाब रही हैं। अगर आपने अभी तक 'द एलिफैंट व्हिस्पर्स' और 'आरआरआर' समेत दुनिया भर की इन बेहतरीन फिल्मों को नहीं देखा है, तो हम आपको उन ओटीटी प्लेटफार्म के बारे में बताते हैं, जहां आप ये फिल्में देख सकेंगे।

एवरीथिंग एवरी वेयर ऑल एट वंस :
बेस्ट पिक्चर कैटेगरी की विजेता फिल्म 'एवरीथिंग एवरी वेयर ऑल एट वंस' सोनी लिव पर उपलब्ध है। पिछले वीकएंड ही सोनीलिव ने इसे स्ट्रीम करने का अनाउंस किया है। इससे पहले यह फिल्म बीएमएस स्ट्रीम पर उपलब्ध थी।

द व्हेल और वीमेन टॉकिंग :
भारत में 'द व्हेल' कुल सप्ताह पहले ही सिनेमा हॉल में रिलीज हुई है। यह फिल्म अभी तक ओटीटी पर उपलब्ध नहीं है। मगर उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म को जल्द ही किसी ना किसी ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीम करवाया जाएगा। ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली फिल्म 'वीमेन टॉकिंग' भी भारत में अभी तक किसी ओटीटी प्लेटफार्म पर उपलब्ध नहीं है।

पिनोकियो :
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली फिल्म 'पिन्नोकियो' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। इस फिल्म को ना सिर्फ काफी ज्यादा बार देखा जा चुका है बल्कि लोगों ने इसे खूब पसंद भी किया है।

ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट :
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का 95वां अकादमी अवार्ड जीतने वाली फिल्म 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट' नेटफ्लिक्स ओरिजिनल पर उपलब्ध है। इस जर्मन फिल्म को कई कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड्स के लिए नॉमिनेट भी किया गया था।

द एलीफैंट व्हिस्परर्स :
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली भारतीय फिल्म 'द एलीफैंट व्हिस्परर्स' नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

द बॉय, द मोल, द फॉक्स एंड द हॉर्स :
बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर विनर फिल्म 'द बॉय, द मोल, द फॉक्स एंड द हॉर्स' को आप एप्पल टीवी+ पर देख सकते हैं।

आरआरआर :
ऑस्कर में धूम मचाने वाली फिल्म 'आरआरआर' कई ओटीटी प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। यह फिल्म सभी भाषाओं में जी5, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर मिलेगी। हालांकि नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म ओरिजिनल तेलुगु भाषा से हिंदी में डब किये हुए वर्जन में ही उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications











