Oscars 2023: 20 दिन में तैयार हुआ था 'नाटू नाटू' गाना, इसलिए यूक्रेन में हुई थी शूटिंग, जानें दिलचस्प बातें

naatu naatu

Naatu Naatu Song interesting facts: 'आरआरआर' फिल्म का गाना 'नाटू नाटू' अब देश के लोगों के दिलों में खास जगह बना चुका है या यूं कहें यह देशवासियों के लिए एक इमोशन बन गया है। फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' श्रेणी में हॉलीवुड के सबसे बड़े सम्मान 'ऑस्कर 2023' अवॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।

आरआरआर सॉन्ग नाटू-नाटू के साथ बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में भारत का पहला ऑस्कर लाने लाने वाली पहली फीचर फिल्म है। यह गाना कई मायनों में खास है। गाने के बनने के पीछे की कहानी भी कुछ कम दिलचस्प नहीं है। इस गाने के कई ऐसे दिलचस्प फैक्ट्स हैं जिसके बारे में आप नहीं जानते हैं।

'नाटू नाटू' गाने को बनने 20 दिन लगे थे लेकिन यह गाना पहले दिल्ली में शूट किया जाना था लेकिन ऐसा असलियत में नहीं हो सका और इसके पीछे भी खास वजह है।

यूक्रेन में हुआ शूट

यूक्रेन में हुआ शूट

'नाटू नाटू' गाने का यूक्रेन से खास कनेक्शन है। 1920 के परिदृश्य में फिल्माए गए इस गाने को यूक्रेन के प्रेसिडेंट पैलेस के बाहर शूट किया गया था। इसकी परमिशन मिलने की वजह भी रोचक है। दरअसल, यूक्रेन के प्रेसिडेंट जेलेंस्की खुद एक्टर रह चुके थे। इसलिए शायद उन्होंने आसानी से गाने को शूट करने की इजाजत दे दी थी।

20 दिन और 43 रीटेक

20 दिन और 43 रीटेक

'नाटू नाटू' की कोरियोग्राफी करना आसान नहीं था। गाने के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने खुलासा किया था कि इसे शूट करने में 20 दिन लगे थे। वहीं, 43 रीटेक के बाद इस गाने को पूरी तरह शूट किया गया था।

19 महीनों में बना

19 महीनों में बना

गाने के 90% गीत को लिखने में चंद्रबोस को आधा दिन लगा और शेष भाग को पूरा करने में 19 महीने से अधिक का समय लग गया था।

वोटिंग से हुआ था गाना सेलेक्ट

वोटिंग से हुआ था गाना सेलेक्ट

कंपोजर कीरावानी ने 20 से अधिक धुनों के साथ इस गाने को तैयार किया था और मतदान प्रक्रिया के आधार पर वर्तमान गाने को अंतिम रूप दिया। आरआरआर टीम के अधिकांश लोगों ने उस वर्तमान संस्करण के लिए वोट किया, जिसे हमने फिल्म में देखा है।

कई बार हुआ इंप्रोवाइज

कई बार हुआ इंप्रोवाइज

फिल्म के निर्देशक राजामौली गाने में कुछ कुछ फन मोमेंट चाहिए होते थे। इसलिए बीच-बीच में गाने को इंप्रोवाइज किया जाता था।

सुबह में शूटिंग शाम में रिहर्सल

सुबह में शूटिंग शाम में रिहर्सल

इस गाने के लिए राम चरण और जूनियर एनटीआर ने कड़ी मेहनत की थी। दोनों ही स्टार्स सुबह में फिल्म की शूटिंग कर शाम में गाने की रिहर्सल करते थे।

110 स्टेप्स हुए थे तैयार

110 स्टेप्स हुए थे तैयार

प्रेम रक्षित ने कहा था कि उन्होंने इस गाने के लिए 110 मूव्स तैयार किया था। इसमें से बेस्ट मूव्स को एसएस राजामौली ने चुना था जिसे हमने गाने में देखा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X