जब ‘मिस्टर बजाज’ के हाथ से फिसल गयी ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म, खुद बतायी वजह

Ronit Roy

टीवी पर 'मिस्टर बजाज' से लेकर 'के.डी. पाठक' जैसे किरदारों और बड़े पर्दे पर भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर रोनित रॉय अपनी अगली फिल्म 'शहजादा' को लेकर काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म में रोनित रॉय के साथ कार्तिक आर्यन और कृति सेनन नजर आने वाली हैं। फिल्म के सभी एक्टर पूरे जोश के साथ इसे प्रमोट करने में लगे हुए हैं। इस दौरान 'द कपिल शर्मा शो' में इस फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे रोनित रॉय ने बताया कि कैसे उनके हाथ से ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म फिसल गयी। इसकी वजह उन्होंने करण जौहर को बताया।

बिना ऑडिशन ऑफर हुई थी फिल्म :

द कपिल शर्मा शो में अपनी अगली फिल्म 'शहजादा' को प्रमोट करने पहुंचे रोनित रॉय ने बातो-बातों में बताया कि उन्हें हॉलीवुड फिल्म 'जीरो डार्क थर्टी' ऑफर हुई थी। इस फिल्म के लिए ना तो उनका कोई ऑडिशन लिया गया था और उनसे कोई वीडियो मांगा गया था। उनका काम देखने के बाद ही हॉलीवुड की ऑस्कर विजेता निर्देशक Kathryn Bigelow ने उन्हें इस फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था। लेकिन करण जौहर की फिल्म 'स्टुडेंट ऑफ द इयर' की वजह से वह इस फिल्म में काम नहीं कर सकें। लेकिन उनकी फिल्मों का शेड्यूल पहले से बना हुआ था और मेरे डेट्स करण जौहर के पास थे।

डेट्स बनी मुसीबत :

रोनित रॉय शो के दौरान बताते हैं, "मैंने करण जौहर के साथ काम करने वालों के साथ बात की और मेरे डेट्स शिफ्ट करने के लिए कहा था। मैंने उनसे कहा था कि ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलता है। ऑस्कर विजेता निर्देशक के साथ कौन काम नहीं करना चाहेगा, लेकिन उन लोगों ने डेट शिफ्ट करने से इंकार कर दिया। और मुझे हॉलीवुड की फिल्म में काम करने का ऑफर ठुकराना पड़ा।" रोनित ने आगे कहा, "बाद में तो मुझे और भी तगड़ा झटका लगा। मैंने करण जौहर से फोन पर पूछा कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू करेंगे? इसके जवाब में करण जौहर ने कहा अभी नहीं। ना करण की फिल्म टाइम पर शुरू हुई और हॉलीवुड फिल्म भी मेरे हाथ से निकल गया।" हालांकि रोनित ने इसके लिए सीधे करण जौहर को नहीं बल्कि उनके साथ काम करने वाले लोगों को जिम्मेदार माना।

Read more about: ronit roy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X