..................... अब तक इतनी बार भारत आ चुकी है ऑस्कर की ट्रॉफी, ‘आरआरआर’ से लगी उम्मीदें|Oscar trophy has come to India so many times till now, expectations from 'RRR'| - Hindi Filmibeat

Oscar Awards : अब तक इतनी बार भारत आ चुकी है ऑस्कर की ट्रॉफी, ‘आरआरआर’ से लगी उम्मीदें

rrr

कुछ ही दिनों में ऑस्कर अवार्ड्स का आगाज होने वाला है। दुनिया भर के सभी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग अपनी फिल्म को ऑस्कर अवार्ड जीतते हुए देखने का सपना देखते हैं। इस साल का अकादमी अवार्ड भारत के लिए काफी खास है। 95वें अकादमी अवार्ड के लिए इस बार तेलुगु फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इससे पहले 'नाटू-नाटू' ने गोल्डन ग्लोब अवार्ड भी अपने नाम कर लिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई भारतीय गाना ऑस्कर अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुआ है। गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने की वजह से ही ऑस्कर जीतने की उम्मीदें भी बढ़ गयी हैं। अब तक कुल 5 भारतीयों ने ऑस्कर अवार्ड को अपने नाम किया है।

भानु अथैया :

भानु अथैया :

1983 में भानु अथैया ने पहली बार ऑस्कर अवार्ड जीतकर देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया था। उन्होंने फिल्म 'गांधी' के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइनर की कैटेगरी में यह अवार्ड जीता था। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ एक्टर समेत कुल 5 ऑस्कर अवार्ड जीते थे।

सत्यजीत रॉय :

सत्यजीत रॉय :

दिग्गज फिल्ममेकर सत्यजीत रॉय को ऑनरेरी लाइफटाइम अचिवमेंट के ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया था। बीमार होने की वजह से वह ऑस्कर समारोह में शामिल नहीं हो सके थे, इसलिए उनके लिए ऑस्कर की गोल्डन लेडी ट्रॉफी को कोलकाता भिजवाया गया था। उन्हें यह अवार्ड फिल्म जगत में उनके अमूल्य योगदान की वजह से दिया गया था।

रेसुल पूकुट्टी :

रेसुल पूकुट्टी :

ब्रिटिश फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' के लिए रेसुल पूकुट्टी ने ऑस्कर अवार्ड जीता था। उन्हें बेस्ट साउंड मिक्सिंग कैटेगरी में यह अवार्ड दिया गया था। यह फिल्म अकादमी पुरस्कारों की कुल 10 कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थी जिसमें से 8 कैटेगरी में इसे अवार्ड मिले थे।

ए. आर. रहमान :

ए. आर. रहमान :

दिग्गज म्यूजिक कंपोजर ए. आर. रहमान ने एक नहीं बल्कि दो-दो कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड को अपने नाम किया था। उन्हें फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' के लिए बेस्ट ओरिजिनल स्कोर और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में यह अवार्ड दिया गया था।

गुलजार :

गुलजार :

गुलजार का नाम देश के नामी लेखक, स्क्रीन राइटर, फिल्म डायरेक्टर और लिरिसिस्ट में गिना जाता है। गुलजार को फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' के 'जय हो' गाने के लिरिक्स के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में यह अवार्ड दिया गया था।

Read more about: a r rahman gulzar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X