वो बॉलीवुड हसीना जिसका ओसामा बिन लादेन था बहुत बड़ा फैन, घर में मिली थी सीडी

Osama Bin Laden Alka Yagnik

बॉलीवुड में ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो कि अपने काम के चलते फेमस हुए। आज हम आपको एक ऐसी ही सिंगर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया। दरअसल हम बात कर रहे हैं अलका याग्निक की। उन्होंने 80 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की और बहुत कम उम्र में उन्हें क्वीन ऑफ प्लेबैक सिंगर के नाम से जाना जाने लगा।

खबरों के अनुसार अलका याग्निक ने 25 भाषाओं में तकरीबन 2100 गाने गाए हुए हैं। उन्होंने किशोर कुमार और मोहम्मद रफी के साथ में भी गाने गए हैं। अब उनकी उम्र 58 साल की हो चुकी है और आपको बता दें कि आज भी उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ही जबरदस्त है। 6 साल की उम्र में उन्होंने कोलकाता के आकाशवाणी में गाना गया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अलका याग्निक कोलकाता की आकाशवाणी में भजन गया करती थी और तकरीबन 4 साल तक उन्होंने यहां पर काम किया। 10 साल की थी तो वह अपनी मां के साथ मुंबई आ गई। फिर अलका याग्निक को राज कपूर के ऑफिस से एक लेटर आया और इसमें गाने का ऑफर था। धीरे-धीरे अलका याग्निक अपनी एक खास पहचान बनाने लगी।

अलका याग्निक ने 1988 में रिलीज हुई तेजाब फिल्म में आइटम सॉन्ग एक दो तीन गया था और यह उनका पहला ब्लॉकबस्टर गाना था। इस गाने ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे और हर कोई इस पर झूमने पर मजबूर हो गया था। उन्होंने बेस्ट प्लेबैक सिंगर के लिए पहला फिल्मफेयर अवार्ड भी हासिल किया। अलका याग्निक अभी तक हिंदी भाषा के अलावा बंगाली और गुजराती के साथ-साथ 25 भाषाओं में 2000 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं।

अलका याग्निक की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है और भारत में ही नहीं बल्कि कई और देश में भी उनके गानों को काफी पसंद किया जाता है। एक खबर के अनुसार 9/11 हमले का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन भी उनका बहुत बड़ा फैन था। 2001 में अमेरिका में आतंकी हमला हुआ और इसका मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन था। इसका बदला अमेरिका सेना ने 2011 में लिया।

अमेरिका सेना पाकिस्तान के एबोटाबाद में स्थित लादेन के घर पर घुसकर खुद लड़ें और उसके साथियों को मार गिरा दिया था। जब इस बात की खबर अमेरिका की जांच एजेंसी सीआईए को मिली तो बताया गया कि लादेन अलका याग्निक का बहुत बड़ा फैन था। इस बात का पता इसीलिए चलता है क्योंकि उसके घर से अलका याग्निक, कुमार सानू और उदित नारायण के गाने की कैसेट मिली थी।

More from Filmibeat

Read more about: osama bin laden alka yagnik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X